Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

सुबह की वॉक पर अमिताभ को यूं पहाड़े याद करवाते थे पिता हरिवंश, KBC में बिग बी ने सुनाया किस्सा

सुबह की वॉक पर अमिताभ को यूं पहाड़े याद करवाते थे पिता हरिवंश, KBC में बिग बी ने सुनाया किस्सा  कौन बनेगा करोड़पति के शुक्रवार के एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बताया कि किस तरह उनके पिता हरिवंश राय बच्चन उन्हें सुबह 4 बजे की वॉक पर पहाड़े याद करवाया करते थे। कंटेस्टेंट सुमा हॉटसीट पर विराजमान थीं और उनके टेबल्स यानी पहाड़ों से जुड़े एक सवाल का जवाब देने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने बचपन का एक यादगार किस्सा कौन बनेगा करोड़पति में शेयर किया।  अमिताभ ने सुनाया बचपन का किस्सा अमिताभ बच्चन ने बताया कि किस तरह उनके बाबूजी (हरिवंश राय बच्चन) सुबह-सुबह की सैर पर पहाड़े याद करवाया करते थे। अमिताभ ने बताया, 'बचपन की याद आ गई। बाबूजी के साथ सुबह जाना पड़ता था, सुबह के 4-5 बजे। जब वो टहलने निकलते थे। जाना पड़ता था उनके साथ और वो बोलते थे पहाड़ा पढ़ो।'  पिता से इमोशनली अटैच हैं अमिताभ अमिताभ बच्चन ने बताया, 'जहां भी गलत हुआ वहां पड़ती थी एक चपाट। ये हमको याद है।' बता दें कि अमिताभ बच्चन अपने पिता हरिवंश राय बच्चन को लेकर बहुत ज्यादा भावुक रहे हैं। वह कौन बनेगा करोड़पति समेत तमाम रियलिटी शोज पर बातचीत के दौरान अपने पिता हरिवंश राय बच्चन का जिक्र कर चुके हैं।

सुबह की वॉक पर अमिताभ को यूं पहाड़े याद करवाते थे पिता हरिवंश, KBC में बिग बी ने सुनाया किस्सा

कौन बनेगा करोड़पति के शुक्रवार के एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बताया कि किस तरह उनके पिता हरिवंश राय बच्चन उन्हें सुबह 4 बजे की वॉक पर पहाड़े याद करवाया करते थे। कंटेस्टेंट सुमा हॉटसीट पर विराजमान थीं और उनके टेबल्स यानी पहाड़ों से जुड़े एक सवाल का जवाब देने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने बचपन का एक यादगार किस्सा कौन बनेगा करोड़पति में शेयर किया।

अमिताभ ने सुनाया बचपन का किस्सा
अमिताभ बच्चन ने बताया कि किस तरह उनके बाबूजी (हरिवंश राय बच्चन) सुबह-सुबह की सैर पर पहाड़े याद करवाया करते थे। अमिताभ ने बताया, ‘बचपन की याद आ गई। बाबूजी के साथ सुबह जाना पड़ता था, सुबह के 4-5 बजे। जब वो टहलने निकलते थे। जाना पड़ता था उनके साथ और वो बोलते थे पहाड़ा पढ़ो।’

See also  डिज्नी के हेड से मिलने लंदन गए थे अयान मुखर्जी

पिता से इमोशनली अटैच हैं अमिताभ
अमिताभ बच्चन ने बताया, ‘जहां भी गलत हुआ वहां पड़ती थी एक चपाट। ये हमको याद है।’ बता दें कि अमिताभ बच्चन अपने पिता हरिवंश राय बच्चन को लेकर बहुत ज्यादा भावुक रहे हैं। वह कौन बनेगा करोड़पति समेत तमाम रियलिटी शोज पर बातचीत के दौरान अपने पिता हरिवंश राय बच्चन का जिक्र कर चुके हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights