Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

डिज्नी के हेड से मिलने लंदन गए थे अयान मुखर्जी

अयान मुखर्जी की अस्त्रावर्स मूवी ‘ब्रह्मास्त्र’ अभी तक सिनेमाघरों में टिकी हुई है और अच्छा बिजनेस कर रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म का बजट तकरीबन 410 करोड़ रुपये था और सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने दुनिया भर में अच्छा बिजनेस किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही मायने में इस फिल्म का बजट सिर्फ 100 करोड़ रुपये था। तो फिर ऐसा क्या हुआ कि मेकर्स को बजट 3 गुना बढ़ाना पड़ गया?

टीम को नहीं पता था हम क्या कर रहे हैं
फिल्म ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी ने बताया कि किस तरह फिल्म का बजट तीन गुना तक बढ़ाना पड़ गया था। उन्होंने एक इवेंट में कहा, ‘VFX टीम के साथ-साथ बाकी जितनी भी टीम इस फिल्म में शामिल थी उनके लिए यह बिलकुल नया था जो हम किसी भारतीय फिल्म में करने जा रहे थे। उन्हें पता नहीं था कि हम करने क्या जा रहे हैं।’

See also  एनसीबी ने ड्रग्स मामले में भारती और हर्ष पर एक बार फिर शिकंजा कसा, चार्जशीट दायर

इस शख्स से मिलने लंदन गए थे अयान
अयान मुखर्जी ने बताया, ‘मैंने तब डिज्नी के हेड को कॉल किया था। मैं और करण साथ में लंदन गए और तब तक हम फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट कर चुके थे। हमें नहीं पता था कि आगे की फिल्म बनाने के लिए हम फंड जुटा सकेंगे या नहीं। तो इस तरह ये बहुत चैलेंजिंग वक्त था। हमारी इंटरनल टीम बहुत तनाव में थी। लेकिन हम और मजबूत होकर सामने आए।’

इन वजहों से बढ़ गया फिल्म का बजट
फिल्म का बजट असल में इसलिए बढ़ाया गया क्योंकि अयान मुखर्जी फिल्म में हर चीज बेस्ट करना चाहते थे। उन्होंने बताया, ‘मैंने अपना बेस्ट दिया है, हमने बेहिसाब रिसर्च की है और बहुत अच्छे VFX डाले हैं। इन सब पर बहुत काम किया गया है। मुझे लगता है कि मैं इन चीजों को क्रैक करने में कामयाब रहा हूं।

See also  जिया खान आत्महत्या मामले में मां राबिया की याचिका खारिज

Must read 👉आज से बदल गए ये 7 नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा बड़ा असर

Must read 👉35 साल बाद भी फैंस के लिए श्रीराम ही हैं अरुण गोविल, एयरपोर्ट पर महिला ने किया दंडवत प्रणाम

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights