Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

हारिस की खेलभावना ने जीता दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स का दिल

हारिस की खेलभावना ने जीता दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स का दिल  पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने नीदरलैंड के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी की। नीदरलैंड के स्टार बल्लेबाज बस डी लीडे को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। राउफ की एक बाउंसर डी लीडे के हेलमेट पर लगी, जिससे उनकी आंख के नीचे कट आ गया। गेंद लगते ही हारिस समेत तमाम पाकिस्तानी खिलाड़ी उनका हालचाल ने भी पहुंचे थे। वहीं मैच के बाद भी दोनों खिलाड़ियों के बीच दोस्ती देखने को मिली। राउफ ने डी लीडे को गले लगाया और फिर यह भी कहा कि आप मजबूत वापसी करेंगे।  लीडे 16 गेंद पर छह रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। पाकिस्तान ने यह मैच छह विकेट से अपने नाम किया। हारिस राउफ ने तीन ओवर में 10 रन देकर एक विकेट निकाला। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर महज 91 रन ही बना पाई।  जवाब में पाकिस्तान ने 13.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर 95 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी मुश्किल हो गया है। वहीं टीम इंडिया ने भी 30 अक्टूबर को अपना तीसरा लीग मैच खेला, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

हारिस की खेलभावना ने जीता दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स का दिल

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने नीदरलैंड के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी की। नीदरलैंड के स्टार बल्लेबाज बस डी लीडे को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। राउफ की एक बाउंसर डी लीडे के हेलमेट पर लगी, जिससे उनकी आंख के नीचे कट आ गया। गेंद लगते ही हारिस समेत तमाम पाकिस्तानी खिलाड़ी उनका हालचाल ने भी पहुंचे थे। वहीं मैच के बाद भी दोनों खिलाड़ियों के बीच दोस्ती देखने को मिली। राउफ ने डी लीडे को गले लगाया और फिर यह भी कहा कि आप मजबूत वापसी करेंगे।

लीडे 16 गेंद पर छह रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। पाकिस्तान ने यह मैच छह विकेट से अपने नाम किया। हारिस राउफ ने तीन ओवर में 10 रन देकर एक विकेट निकाला। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर महज 91 रन ही बना पाई।

See also  सिडनी में आग उगलता है विराट कोहली का बल्ला

जवाब में पाकिस्तान ने 13.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर 95 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी मुश्किल हो गया है। वहीं टीम इंडिया ने भी 30 अक्टूबर को अपना तीसरा लीग मैच खेला, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights