Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

ट्विटर पैसों की खदान होता’, डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के सवाल पर बोले एलन मस्क

ट्विटर पैसों की खदान होता', डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के सवाल पर बोले एलन मस्क क्या अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर वापसी होने वाली है? ट्विटर का मालिकाना एलन मस्क के पास आने से बाद से ही यह सवाल बार-बार उठाया जा रहा है। मस्क ने अब खुद ही इसका जवाब दिया है। हालांकि, उनके जवाब के बाद भी यह सवाल जस का तस बना रहने वाला है। टेक कंपनी टेस्ला के सीईओ ने ट्वीट करके मजेदार अंदाज में कहा, 'क्या ट्रंप इस प्लेटफॉर्म पर वापस करने जा रहे हैं? अगर मुझे हर बार इस सवाल के बदले एक डॉलर मिला होता तो ट्विटर पैसों की खदान बन जाता!'

ट्विटर पैसों की खदान होता’, डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के सवाल पर बोले एलन मस्क

क्या अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर वापसी होने वाली है? ट्विटर का मालिकाना एलन मस्क के पास आने से बाद से ही यह सवाल बार-बार उठाया जा रहा है। मस्क ने अब खुद ही इसका जवाब दिया है। हालांकि, उनके जवाब के बाद भी यह सवाल जस का तस बना रहने वाला है। टेक कंपनी टेस्ला के सीईओ ने ट्वीट करके मजेदार अंदाज में कहा, ‘क्या ट्रंप इस प्लेटफॉर्म पर वापस करने जा रहे हैं? अगर मुझे हर बार इस सवाल के बदले एक डॉलर मिला होता तो ट्विटर पैसों की खदान बन जाता!’

See also  हिंदुओं के लिए जो करते हैं उसका नहीं होता प्रचार, बदनाम हो रहा बांग्लादेश

Must read 👉जबलपुर समेत 6 जिलों में भूकंप:3.9 तीव्रता के झटकों से हिली धरती

डोनाल्ड ट्रंप ने भी एलन मस्क की ओर से टि्वटर के खरीदने पर टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा कि अब टि्वटर सही हाथों में पहुंचा है। ट्रंप ने लिखा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि टि्वटर अब सही हाथों में है। अच्छा है कि अब इस पर पागलों और सनकियों का अधिकार नहीं होगा, जो वास्तव में हमारे देश से नफरत करते हैं।’ मालूम हो कि पिछले साल यूएस कैपिटल रॉयट्स के बाद ट्रंप ने कई भड़काने वाले ट्वीट्स किए थे। इसके बाद उनको टि्वटर पर बैन कर दिया गया था। ट्रंप ने अपनी प्रतिक्रिया खुद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर दी।

See also  गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से पीछे हटने को चीनी सेना ने बताया शांति को बढ़ावा देना वाला कदम

यूजर्स को खुलकर जीने की मस्क ने दी नसीहत
दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क ने 44 अरब अमेरिकी डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया है। इस सौदे को पूरा करते ही उन्होंने ट्विटर के भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल और कानूनी मामलों की टॉप ऑफिसर विजया गड्डे को पद से हटा दिया। मस्क ने ट्विटर के नए मालिक के रूप में एक ट्वीट किया जिसमें ‘लेट द गुड टाइम्स रॉल’ का इस्तेमाल किया। इस तरह उन्होंने ट्विटर के यूजर्स को खुलकर जीने की नसीहत दी।

अब अपनी मनमर्जी से फैसले ले सकेंगे मस्क!
गौरतलब है कि ट्विटर के नए बॉस मस्क ने बड़ा एक्शन लेते हुए सभी बोर्ड डायरेक्टर्स को हटा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कंपनी की कमान अपने हाथ में ले ली है। अब मस्क कंपनी के अकेले डायरेक्टर बन गए हैं। माना जा रहा है कि मस्क ने यह कदम ट्विटर पर अपना एकाधिकार मजबूत करने के लिए उठाया है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में किसी के न रहने पर अब वह अपनी मनमर्जी से फैसले ले सकेंगे। सोमवार को इस बारे में कंपनी की तरफ इस बारे में बयान जारी कर जानकारी दी गई।

See also  पोते खिलाने की उम्र में 'इश्क' तलाश रहीं हैं दादी! 2 लाख में दिया ब्वॉयफ्रेंड ढूंढने का ठेका...
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights