Breaking News

रोहित शर्मा और विराट कोहली क्या होंगे टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा

21

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है और अब इसके बाद अगला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला जाना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने इस मेगा इवेंट के बीच में सोमवार को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दौरे के लिए टीम का ऐलान किया। चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने इस दौरान मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए, लेकिन एक सवाल उन्हें कुछ ज्यादा पसंद नहीं आया। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 और वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है और इसके बाद बांग्लादेश में वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है। चेतन शर्मा से जब रिपोर्टर ने पूछा कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली 2024 टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे, तो इसके जवाब में उनकी झुंझलाहट साफ झलक रही थी।

See also  क्या केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत करेंगे साउथ अफ्रीका के खिलाफ ओपनिंग

चेतन शर्मा ने जवाब में कहा, ‘किसी टूर्नामेंट के बीच आप चीफ सिलेक्टर से कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वह किसी खिलाड़ी से बात करेंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही बड़े खिलाड़ी हैं, तो मैं उनसे इस बारे में बात नहीं कर सकता।’

विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 खेल रहे हैं, लेकिन क्या 2024 तक वह टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 में तीन में से दो मैच जीत चुकी है और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। भारत को अपना अगला मुकाबला 2 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड में खेलना है।

मनु मिश्रा 2
See also  टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली का जलवा
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights