
क्या एडिलेड में हो पाएगा IND vs BAN मैच
क्या एडिलेड में हो पाएगा IND vs BAN मैचआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत को बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप-2 में अपना चौथा लीग मैच खेलना है। टीम इंडिया पहले तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने की मजबूत दावेदार बनी हुई है। भारत को पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन मैच काफी करीबी रहा था। भारत और बांग्लादेश के बीच मैच एडिलेड ओवल में खेला जाना है। एडिलेड में सोमवार को बारिश हुई और मंगलवार को भी बारिश का प्रिडिक्शन है। मंगलवार को एडिलेड में मौसम कुछ खुला हुआ नजर आया, वहीं बुधवार को बारिश का प्रिडिक्शन भी 70 फीसदी से 60 फीसदी हो गया है।
बांग्लादेश के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल के दरवाजे अभी तक बंद नहीं हुए हैं। वहीं भारत के लिए यह मैच जीतना बहुत अहम है। अगर भारत यह मैच जीत जाता है, तो प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगा और साथ ही उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। भारत को दो लीग मैच खेलने हैं, जिसमें से एक बांग्लादेश के खिलाफ है और दूसरा जिम्बाब्वे के खिलाफ।
भारत ने अपने पहले लीग मैच में पाकिस्तान को हराया था, जबकि दूसरे मैच में नीदरलैंड को पटखनी दी थी। भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड और बांग्लादेश हैं। दक्षिण अफ्रीका का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय नजर आ रहा है। फिलहाल मौसम का जो हाल है, ऐसा लग रहा है कि भारत और बांग्लादेश के बीच पूरा मैच खेला जा सकता है।





Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



