Breaking News

सपने में छेड़छाड़ देखा तो लिखा दी एफआईआर दर्ज एसपी ने शिकायतकर्ता पर दिए कार्रवाई के निर्देश Upकन्नोज छिबरामऊ।

सपने में छेड़छाड़ देखा तो लिखा दी एफआईआर दर्ज

By manu Mishra 11June2022

एसपी ने शिकायतकर्ता पर दिए कार्रवाई के निर्देश

Upकन्नोज छिबरामऊ।

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती ने रात में सपना देखा कि गांव के एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। उसने सुबह यह बात अपने पिता को बताई, पिता ने सुबह कोतवाली जाकर गांव के ही एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करा दी। अब वह रिपोर्ट वापस लेने के लिए चक्कर काट रहा है। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायतकर्ता के खिलाफ 182 की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती ने रात में सपना देखा कि गांव के एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। उसने सुबह यह बात अपने पिता को बताई, पिता ने सुबह कोतवाली जाकर गांव के ही एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करा दी। अब वह रिपोर्ट वापस लेने के लिए चक्कर काट रहा है। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायतकर्ता के खिलाफ 182 की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

See also  Shramveerbharat news पत्थर मारकर युवक का सिर फोड़ा By manu Mishra

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेरापुर गढ़िया में एक युवती ने रात में सपना देखा कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। सुबह उसने अपने माता-पिता को इस बात की जानकारी दी, लेकिन सपने की बात नहीं बताई। पिता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और पुलिस ने 354 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। विवेचना


मामले की कोतवाली के एक दारोगा को सौंपी गई। उसने 24 मई को कन्नौज न्यायालय में धारा 164 सीआरपीसी के तहत पीड़िता के बयान दर्ज करा दिए। युवती के पिता का कहना है कि मुकदमे


एसपी ने शिकायतकर्ता पर दिए कार्रवाई के निर्देश

See also  बंगाल चुनाव: पहली बार वोट डालने पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या


में जिस रात की घटना दर्ज है उस रात वह युवक गांव में ही नहीं था। वह रिश्तेदारी में गया था।


बेटी ने सपने में छेड़खानी की बात तब बताई जब उसके बयान कोर्ट में दर्ज हो गए। इसके बाद वह मुकदमा वापस लेने के लिए प्रार्थनापत्र लेकर कोतवाली पहुंचा और प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह को मामले से अवगत कराया।


उसी दौरान पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर भी कोतवाली पहुंच गए। शिकायतकर्ता ने एसपी को सपने वाली बात बताई, तो उन्होंने फटकार लगाते हुए कोतवाल को उसके खिलाफ 182 (झूठा मुकदमा लिखाने की धारा) की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

See also  पत्नी का हत्यारा पकड़ा गया विगत 15 वर्षो से पत्नि की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास के दण्ड से दण्डित पैरोल से फरार 10 हजार रूपये का उद्घोषित ईनामी बंदी विनोद कनौजिया पकड़ा गया


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। विवेचना के दौरान ही वादी ने स्वप्न वाली बात बताई। सीओ के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी के निर्देश पर वादी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=xg8UKd98-z8?rel=0]

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights