Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

₹80 के प्रीमियम पहुंचा इस IPO के शेयर का भाव

28

₹80 के प्रीमियम पहुंचा इस IPO के शेयर का भाव

IPO के लिहाज से मौजूदा सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। डीसीएक्स सिस्टम्स, फ्यूजन और बीकाजी (Bikaji Foods IPO) सहित 4 कंपनियों के आईपीओ पर निवेशक इस सप्ताह पैसा लगा सकते हैं। 3 नवंबर को ओपन होने जा रहे है बीकाजी फूड्स (Bikaji Foods) का आईपीओ ग्रे मार्केट में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। कंपनी के ब्रांड एम्बेस्डर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हैं।

क्या स्थिति है ग्रे मार्केट की? (Bikaji Foods IPO GMP)

कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। लगातार तीसरे दिन कंपनी के आईपीओ ने मार्केट में बढ़त बनाई है। एक्सपर्ट के अनुसार मंगलवार को बीकाजी आईपीओ (Bikaji Foods IPO GMP) 81 रुपये के प्रीमियम पर ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहा है। अगर यही ट्रेंड बरकरार रहता है तो कंपनी की शानदार लिस्टिंग हो सकती है। बता दें, कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 285 रुपये से 300 प्रति शेयर तय किया है।

See also  अरबपतियों की लिस्ट में फेरबदल: अडानी ने जेफ बेजोस को पीछे छोड़ा

 

क्या है जीएमपी का मतलब

जीएमपी से एक तरह से संकेत मिलता है कि कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाना फायदेमंद रहेगा या नहीं। जैसे बीकाजी का आईपीओ मंगलवार को 81 रुपये पर ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब हुआ कि कंपनी 381 (300+81=381) रुपये में लिस्ट हो सकती है। अगर यह ट्रेंड सही साबित हुआ तो निवेशक को आईपीओ की तुलना में 27 प्रतिशत का लाभ लिस्टिंग के वक्त ही मिल जाएगा।

बीकाजी के आईपीओ पर 3 नवबंर से 7 नवबंर 2022 तक दांव लगाया जा सकता है। कंपनी ने 50 शेयरों का लॉट साइज तय किया है।

See also  2023 में मामूली बढ़ेंगी ब्याज दरें:भारत में रेपो रेट रिटेल महंगाई से 0.37% ज्यादा

बीकाजी का इरादा IPO से 1,000 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर्स 2.94 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश लाएंगे। ये सभी शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत उपलब्ध रहेंगे। ऑफर फॉर सेल के तहत शिव रतन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, इंडिया 2020 महाराजा, इंटेंसिव सॉफ्टशेयर और आईआईएफएल ऑपरच्युनिटिज़ इस आईपीओ का हिस्सा होंगे।

कंपनी ने आईपीओ का 50 प्रतिशत क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स के लिए रिजर्व रखा है। वहीं, 15 प्रतिशत NIIs और 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इंवेस्टर्स के लिए आरक्षित है। आईपीओ के लिडिंग मैनेजर्स जेएम फाइनेंशियल, एक्सिस कैपिटल, आईआईएफएल सिक्योरिटीज़ इंटेंशिव फिस्कल सिक्योरिटीज़ और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी है। कंपनी एनएसई और बीएसई दोनों जगह लिस्ट होगी।

See also  आजका पंचाग दैनिक पंचांग शुभ मुहूर्त 30 - Jun - 2022Jabalpur, India By pandit manu Mishra

बता दें, बीकाजी भारत की तीसरी सबसे बड़ी स्नैक्स बनाने वाली कंपनी है। कंपनी भारत के अलावा विदेशी धरती पर भी अपनी पहचान बना चुकी है। ग्रोथ की बात करें तो इंडियन ऑर्गेनाइज़्ड स्नैक्स मार्केट में दूसरी सबसे तेज ग्रो करने वाली कंपनी है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights