पत्नि की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
जबलपुर।थाना प्रभारी रांझी श्री सहदेवराम साहू ने बताया कि आज दिनॉक 9-6-2022 को शाम लगभग 7 बजे सूचना प्राप्त हुई कि शारदा नगर रांझी निवासी विभोर साहू ने पत्नि की हत्या कर स्वयं फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर तत्काल हमराह स्टाफ को लेकर पहुंचा, कमरे के अंदर बाथरूम के पास पत्नि रितू साहू उम्र लगभग 23 वर्ष मृत पड़ी हुई थी, पास ही एक कैंची जिसमें खून लगा हुआ था पड़ी हुई थी, पति विभोर साहू उम्र 30 वर्ष कमरे में ही लोहे के पाईप में चुनरी से फांसी पर लटका हुआ था।
घर पर मौजूद छोटे भाई नितेश साहू ने बताया कि मॉ को लेकर वह धनवंतरी नगर बुआ की बेटी के यहॉ कथा पूजा में गया था, शाम लगभग 6-30 बजे मॉ को लेकर वापस घर पहुंचा तो आंगन का दरवाजा अंदर से बंद था बाउंड्री वाल कुदवाकर एक लडके से दरवाजा खुलवाकर अंदर कमरे में पहुंचा तो देखा कि भाभी मृत पड़ी थी एवं भईया फांसी पर लटके हुये थे ।
घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल रांझी श्री एम.पी. प्रजापति एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे एवं एफएसएल डाक्टर नीता जैन मौके पर पहुंची। प्रारम्भिक पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि मृतक विभोर साहू की शादी सामाजिक रीतिरिवाज से फरवरी 2022 मे पडरिया थाना कुण्डम निवासी रितु साहू से हुई थी, विभोर साहू लोडिंग आटो चलाता था मण्डी से सब्जी व्यापारियों की आटो में सब्जी लाता था। विभोर साहू के पिता फैक्ट्री से रिटायड्र थे जिनका देहांत हो चुका है, मॉ को पैंशन मिलती थी। पिछले 15 दिनों से विभोर साहू आटो लेकर सब्जी लेने नहीं जा रहा था। विस्तृत जांच जारी है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});






Users Today : 5
Users This Month : 8
Total Users : 236651
Views Today : 8
Views This Month : 14
Total views : 59107



