Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, जापान में इमरजेंसी अलर्ट जारी

कोरियाई देशों की तरफ से मिसाइल दागे जाने का सिलसिला जारी है। इसका नतीजा यह हुआ कि जापान में इमरजेंसी अलर्ट जारी हो गया है। गुरुवार सुबह उत्तर कोरिया की तरफ से मिसाइल दागे जाने के बाद जापान सरकार ने यह कदम उठाया है। रहवासियों को घरों के अंदर ही रहने के लिए कहा गया है। खबर है कि यह मिसाइल प्रशांत महासागर में कहीं गिरी है।

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया, 'उत्तर कोरिया ने संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है।' कार्यालय के अनुसार, जापान के हवाई क्षेत्र के जरिए बैलिस्टिक मिसाइल को इस तरह से दागना ऐसा काम है, जो संभावित रूप से जापान के लोगों के जीवन और संपत्ति को प्रभावित कर सकता है।

आगे जानकारी दी गई कि जापान सरकार इस बात की पुष्टि करेगी कि कोई नुकसान हुआ है या नहीं। उत्तर कोरिया की तरफ से भविष्य में उठाए जाने वाले संभावित कदमों की जानकारी जुटाना और विश्लेषण करना जारी रख जाएगा। साथ ही सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि अमेरिका, कोरिया गणराज्य और अन्य संबंधित देशों के साथ मिलकर जवाब देने की प्रक्रिया में शामिल रहेंगे।

एक दिन में दागी 23 मिसाइलें
कोरिया ने एक दिन पहले ही कम से कम 23 मिसाइलें दागी हैं, जो एक दिन में सबसे ज्यादा है। खबर है कि मध्य जापान में मियागी, यामागाटा और नीगाटा के रहवासियों से अंदर रहने के लिए कहा गया है। लॉन्च की खबर के करीब 25 मिनट बाद जापान के तटरक्षक ने कहा था कि मिसाइल गिर गई है। पहली मिसाइल लॉन्च के बाद ही दक्षिण कोरिया की सेना और जापान के कोस्ट गार्ड ने उत्तर कोरिया की तरफ से दूसरे लॉन्च की जानकारी दी। उस दौरान जापान कोस्ट गार्ड ने तीसरे संभावित लॉन्च के बारे में भी बताया था।

बुधवार को क्या हुआ
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने बुधवार को अपनी मिसाइलों का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे के तटों के पास पानी में कई मिसाइलों को दागा। योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि उत्तर कोरिया ने एक ही दिन कम से कम 23 मिसाइलें दागी जिसमें एक दक्षिण कोरिया के सोक्चो शहर से 60 किमी से कम दूरी पर गिरी।

उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, जापान में इमरजेंसी अलर्ट जारी

कोरियाई देशों की तरफ से मिसाइल दागे जाने का सिलसिला जारी है। इसका नतीजा यह हुआ कि जापान में इमरजेंसी अलर्ट जारी हो गया है। गुरुवार सुबह उत्तर कोरिया की तरफ से मिसाइल दागे जाने के बाद जापान सरकार ने यह कदम उठाया है। रहवासियों को घरों के अंदर ही रहने के लिए कहा गया है। खबर है कि यह मिसाइल प्रशांत महासागर में कहीं गिरी है।

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया, ‘उत्तर कोरिया ने संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है।’ कार्यालय के अनुसार, जापान के हवाई क्षेत्र के जरिए बैलिस्टिक मिसाइल को इस तरह से दागना ऐसा काम है, जो संभावित रूप से जापान के लोगों के जीवन और संपत्ति को प्रभावित कर सकता है।

See also  हत्या के डर से जापान भागे चीनी अरबपति जैकमा:कोई पहचाने ना इसलिए पेंटिंग करते हैं

आगे जानकारी दी गई कि जापान सरकार इस बात की पुष्टि करेगी कि कोई नुकसान हुआ है या नहीं। उत्तर कोरिया की तरफ से भविष्य में उठाए जाने वाले संभावित कदमों की जानकारी जुटाना और विश्लेषण करना जारी रख जाएगा। साथ ही सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि अमेरिका, कोरिया गणराज्य और अन्य संबंधित देशों के साथ मिलकर जवाब देने की प्रक्रिया में शामिल रहेंगे।

एक दिन में दागी 23 मिसाइलें
कोरिया ने एक दिन पहले ही कम से कम 23 मिसाइलें दागी हैं, जो एक दिन में सबसे ज्यादा है। खबर है कि मध्य जापान में मियागी, यामागाटा और नीगाटा के रहवासियों से अंदर रहने के लिए कहा गया है। लॉन्च की खबर के करीब 25 मिनट बाद जापान के तटरक्षक ने कहा था कि मिसाइल गिर गई है। पहली मिसाइल लॉन्च के बाद ही दक्षिण कोरिया की सेना और जापान के कोस्ट गार्ड ने उत्तर कोरिया की तरफ से दूसरे लॉन्च की जानकारी दी। उस दौरान जापान कोस्ट गार्ड ने तीसरे संभावित लॉन्च के बारे में भी बताया था।

See also  10 दिन बाद नजर आए जिनपिंग

बुधवार को क्या हुआ
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने बुधवार को अपनी मिसाइलों का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे के तटों के पास पानी में कई मिसाइलों को दागा। योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि उत्तर कोरिया ने एक ही दिन कम से कम 23 मिसाइलें दागी जिसमें एक दक्षिण कोरिया के सोक्चो शहर से 60 किमी से कम दूरी पर गिरी।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights