Breaking News

सीबीआई ने पश्चिम मध्य रेलवे के डीएमई को 50 हजार रिश्वत लेते इटारसी में किया ट्रैप By manu mishra 5, June,2022

 सीबीआई ने पश्चिम मध्य रेलवे के डीएमई को 50 हजार रिश्वत लेते इटारसी में किया ट्रैप

By manu mishra 5, June,2022

कर्मचारी को वापस नौकरी पर रखने मांगे थे साढ़े तीन लाख  भोपाल। सीबीआई ने पश्चिम मध्य रेल जोन के भोपाल मंडल के सीनियर डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीनियर डीएमई अजय कुमार ताम्रकार

कर्मचारी को वापस नौकरी पर रखने मांगे थे साढ़े तीन लाख 

भोपाल। सीबीआई ने पश्चिम मध्य रेल जोन के भोपाल मंडल के सीनियर डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीनियर डीएमई अजय कुमार ताम्रकार ने रिश्वत की यह रकम रेलवे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से ली थी। बताया जाता है कि अजय ताम्रकार इटारसी में पदस्थ हैं, जहां पर उनके बंगले पर ही सीबीआई ने उन्हें ट्रैप किया। 

See also  4 मई से खुल जाएंगे टोल प्लाजा, कर्मचारियों को हिदायत-कोरोना से रहें सावधान

जानकारी के अनुसार इटारसी में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की शिकायत मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। कर्मचारी ने नौकरी पर वापस रखने के लिए अजय ताम्रकार से गुहार लगाई। जिस पर ताम्रकार ने उससे साढ़े तीन लाख रुपए रिश्वत देने की मांग की। इस राशि में से रविवार को पचास हजार रुपए देना तय हुए। इसी बीच उस कर्मचारी ने सीबीआई की भोपाल यूनिट को शिकायत कर दी। इसके बाद जैसे ही रविवार को उस कर्मचारी ने ताम्रकार को बंगले पर यह राशि दी, वैसे ही सीबीआई के डीएसपी अतुल हजेला, इंस्पेक्टर सतीश बरवाल, विजय मेहता और उपनिरीक्षक अभिषेक सोनकर और सुभाष तोमर ने ताम्रकार को पकड़ लिया। सीबीआई की इस कार्रवाई से पमरे में खलबली मची रही।

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=6ERF8SNEEXw?rel=0]

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी युवक गिरफ्तार, 16 बीयर की बॉटल एवं 54 पाव देशी शराब तथा नगद 12 हजार 500 रूपये जप्त By manu Mishra 29June 2022
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights