विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने पुलिस लाईन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में किया वृक्षारोपण
By manu mishra,5june,2022
आज दिनॉक 5 जून 2022 को पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस लाईन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/ यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री तुषार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार एवं रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी तथा अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में वृक्षा रोपण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण हेतु हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर इसी बात को ध्यान मे रखते हुये पुलिस लाईन जबलपुर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में वृक्षारोपण किया गया है। वहीं जबलपुर जिले के समस्त शहर एवं देहात के थानों के परिसर में थाना प्रभारियों तथा सम्बंधित राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा वृक्षारोपण कराया गया है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});








Users Today : 5
Users This Month : 853
Total Users : 235737
Views Today : 6
Views This Month : 1020
Total views : 58056



