चोरी की मुरूम परिवहन करते 2 हाईवा चालक गिरफ्तार दोनोहाईवा मालिकों की तलाश, 2 हाईवा चोरी की मुरूम सहित जप्त
By manu Mishra 2, June,2022
Shramveerbharat news
थाना प्रभारी बरगी श्री रीतेश पाण्डे ने बताया कि दिनांक 1-6-22 की शाम विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक नीले सफेद रंग का हाईवा का चालक ग्राम मानेगांव स्थित शासकीय भूमि से अवैध रूप से मुरूम खोदकर चोरी करके बेचने के लिये जबलपुर लेकर आ रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्राम मानेगांव तिराहा के पास मुखबिर के बताये हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 2244 आते दिखा जिसे रोककर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम बबलू गोटिया उम्र 45 वर्ष निवासी गुप्तानगर गढ़ा बताया हाईवा में भरी मुरूम के संबंध में पूछताछ करने पर हाईवा मालिक अनुपम जैन निवासी जबलपुर के कहने पर मानेगांव शासकीय भूमि से मुरूम खोदकर चोरी कर बेचने के लिये जबलपुर ले जाना बताया, आरोपी हाईवा चालक से हाईवा मय मुरूम के जप्त करते हुये हाईवा चालक बबलू गोटिया एवं हाईवा मालिक अनुपम जैन के विरूद्ध धारा 379 414 , 34 भादवि , 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा 53 गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये हाईवा मालिक की गिरफृतारी के प्रयास जारी है।
इसी प्रकार थाना बरगी में दिनांक 1-6-22 की शाम विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली एक नीले सफेद रंग का हाईवा क्रमांक सीजी 04 एल एम 3748 का चालक मानेगांव स्थित शासकीय जमीन से मुरूम चोरी कर हाईवा में मुरूम भकर बेचने के लिये बरगी ला रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्राम बहोरी पार तिराहा के पास मुखबिर के बताये नम्बर का हाईवा क्रमांक सीजी 04 एल एम 3748 आता दिखा जिसे रूकवाकर चालक से नाम पता पूछने पर हाईवा चालक ने अपना नाम सुखचैन यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम धाधरा का बताया एंव हाईवा में लोड मुरूम के परिवहन के संबंध मे पूछने पर हाईवा मालिक अखिलेश कुमार जैन निवासी जबलपुर के कहने पर मानेगांव शासकीय भूमि से मुरूम खेादकर चोरी कर बेचने के लिये बरगी ले जाना बताया , आरोपी हाईवा चालक के कब्जे से हाईवा मय मुरूम के जप्त करते हुये हाईवा चालक एवं हाईवा मालिक अखिलेश कुमार जैन के विरूद्ध धारा 379 414 , 34 भादवि , 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा 53 गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये हाईवा मालिक की गिरफृतारी के प्रयास जारी है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});






Users Today : 8
Users This Month : 266
Total Users : 234191
Views Today : 8
Views This Month : 493
Total views : 55894



