9 बर्ष की बच्ची की रेप के बाद हत्या: सगा रिश्तेदार ने गला घोंटा; फिर पुलिस को बुलाया
नर्मदापुरम में 9 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी बच्ची का 22 साल का सगा फूफा है। उसने रेप के बाद बच्ची का गला घोंटकर शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना नर्मदापुरम जिले के आदिवासी ब्लॉक केसला की है। शुक्रवार को बच्ची के परिजन मजदूरी के लिए गए थे। घर पर बच्ची और उसका फूफा ही था। शाम को परिवार के लोग लौटे तो बच्ची नहीं दिखी। बच्ची को आसपास खोजा। कामयाबी नहीं मिली तो देर शाम थाने जाकर शिकायत की।
थाना प्रभारी गौरव बुंदेला के मुताबिक, पुलिस ने छानबीन की तो पड़ोसियों से पता चला कि फूफा के साथ बच्ची को जाते हुए देखा था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पहले तो उसने गुमराह करने की कोशिश की। जब सख्ती की तो उसने बताया कि उसने बच्ची को मार डाला है।
देर रात 5 घंटे सर्च… अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश
देर रात 11 बजे SP डॉ. गुरकरन सिंह भी मौके पर पहुंचे। आरोपी नशे में होने से स्पष्ट नहीं बता पा रहा था कि किस स्थान पर बच्ची को फेंका है। वह पुलिस को गुमराह करता रहा। SP ने SDOP, 5 निरीक्षक स्तर के अधिकारी, करीब 70 पुलिसकर्मी और FSL टीम के साथ ताकू प्रूफ रेंज के जंगल में सर्च शुरू की। इमरजेंसी लाइट में पुलिस ने करीब 5 घंटे सर्च की। पुलिस को बच्ची का शव अर्धनग्न हालत में मिला। बच्ची के चेहरे पर कपड़ा ढंका था।
आरोपी ने खुद पुलिस को लगाया फोन…
बच्ची के पिता ने बताया कि वह पत्नी के साथ मजदूरी पर चला गया था। घर आया तो बच्ची के फूफा ने बताया कि उसने बच्ची को चॉकलेट दिलाकर दुकान पर ही छोड़ दिया था। इसके बाद बच्ची कहां गई, नहीं पता। हमने गांव में तलाशना शुरू कर दिया। खुद बच्ची के फूफा ने ही डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया था।
4th क्लास की स्टूडेंट थी नाबालिग
बच्ची घर में बड़ी थी। उससे छोटा भाई है। वह क्लास 4th की छात्रा थी। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शनिवार सुबह इटारसी अस्पताल लाया गया।
दो दिन पहले ही ससुराल आया था आरोपी
SP डॉ. गुरकरन सिंह ने बताया आरोपी बैतूल जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र का रहने वाला है। केसला थाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी ससुराल है। 2 दिन पहले वह यहां आया था। आरोपी की शादी डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी केसला ब्लाक में हुई थी।





Users Today : 11
Users This Month : 221
Total Users : 237079
Views Today : 15
Views This Month : 340
Total views : 59818



