Breaking News

एक्ट्रेस तबस्सुम का 78 साल की उम्र में निधन:बेटे से कहा था- अंतिम संस्कार के बाद मौत की खबर दें

एक्ट्रेस तबस्सुम का 78 साल की उम्र में निधन:बेटे से कहा था- अंतिम संस्कार के बाद मौत की खबर दें

लीजेंड्री बॉलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे होशांग गोविल ने मीडिया को बताया कि 18 नवंबर की शाम को तबस्सुम ने आखिरी सांस ली। लेकिन उनकी इच्छा थी कि अंतिम संस्कार के बाद ही यह खबर लोगों को दी जाए, इसलिए यह जानकारी शनिवार को दी गई।

दो मिनट में आए दो कार्डियक अरेस्ट
बेटे होशांग गोविल ने बताया- तबस्सुम का निधन कल रात 8 बजकर 40 मिनट पर कार्डियक अरेस्ट से हुआ। वह बिल्कुल ठीक थीं। दस दिन पहले हमने शूटिंग भी की थी। हम अगले हफ्ते शूटिंग भी करने वाले थे। यह सब अचानक से हो गया। उन्हें गैस्ट्रिक प्रॉब्लम थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दो मिनट के अंदर दो कार्डियक अरेस्ट आए थे।

See also  भारती के बेटे गोला संग शहनाज गिल की मस्ती:गोला को किस करके किया परेशान

दूरदर्शन पर तबस्सुम का शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ 21 साल तक चला।

21 साल तक तबस्सुम ने दूरदर्शन पर किया काम
तबस्सुम ने 1947 में बेबी तबस्सुम के नाम से हिंदी फिल्म ‘नरगिस’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। 70 के दशक में उन्होंने कामयाब टेलीविजन होस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाई। दूरदर्शन पर 21 साल तक चले टॉक शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ में उन्होंने कई बड़ी हस्तियों के इंटरव्यू किए। इस शो की शुरुआत साल 1972 में हुई थी और यह 1993 तक चला। वे पिछले कई सालों से अपने यू-ट्यूब चैनल के लिए भी लगातार वीडियो बना रही थीं।

बेकरी की दुकान में लगी भीषण आग:दुकान में रखा हजारों रुपए का माल जलकर हुआ राख ,फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल बुझाई आग
अयोध्या में जन्म, मुंबई में मौत
तबस्सुम का जन्म 9 जुलाई 1944 को अयोध्या में हुआ था। निधन मुंबई में हुआ। उनके पिता अयोध्यानाथ सचदेव और मां असगरी बेगम स्वतंत्रता सेनानी थे। तीन साल की उम्र में वे पहली बार स्क्रीन पर आईं। तबस्सुम ने फिल्म ‘दीदार’ में नरगिस के बचपन का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों को जीत लिया था।

See also  शादी के बाद कैसी रही विक्की-कटरीना की पहली दिवाली

जबलपुर- थाना तिलवारा अंतर्गत मेखला रिसोर्ट में युवती की हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
अरुण गोविल के भाई से हुई थी शादी

एक्ट्रेस तबस्सुम का 78 साल की उम्र में निधन:बेटे से कहा था- अंतिम संस्कार के बाद मौत की खबर दें

लीजेंड्री बॉलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे होशांग गोविल ने मीडिया को बताया कि 18 नवंबर की शाम को तबस्सुम ने आखिरी सांस ली। लेकिन उनकी इच्छा थी कि अंतिम संस्कार के बाद ही यह खबर लोगों को दी जाए, इसलिए यह जानकारी शनिवार को दी गई।

दो मिनट में आए दो कार्डियक अरेस्ट
बेटे होशांग गोविल ने बताया- तबस्सुम का निधन कल रात 8 बजकर 40 मिनट पर कार्डियक अरेस्ट से हुआ। वह बिल्कुल ठीक थीं। दस दिन पहले हमने शूटिंग भी की थी। हम अगले हफ्ते शूटिंग भी करने वाले थे। यह सब अचानक से हो गया। उन्हें गैस्ट्रिक प्रॉब्लम थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दो मिनट के अंदर दो कार्डियक अरेस्ट आए थे।

दूरदर्शन पर तबस्सुम का शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' 21 साल तक चला।

21 साल तक तबस्सुम ने दूरदर्शन पर किया काम
तबस्सुम ने 1947 में बेबी तबस्सुम के नाम से हिंदी फिल्म 'नरगिस' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। 70 के दशक में उन्होंने कामयाब टेलीविजन होस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाई। दूरदर्शन पर 21 साल तक चले टॉक शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' में उन्होंने कई बड़ी हस्तियों के इंटरव्यू किए। इस शो की शुरुआत साल 1972 में हुई थी और यह 1993 तक चला। वे पिछले कई सालों से अपने यू-ट्यूब चैनल के लिए भी लगातार वीडियो बना रही थीं।

बेकरी की दुकान में लगी भीषण आग:दुकान में रखा हजारों रुपए का माल जलकर हुआ राख ,फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल बुझाई आग
अयोध्या में जन्म, मुंबई में मौत
तबस्सुम का जन्म 9 जुलाई 1944 को अयोध्या में हुआ था। निधन मुंबई में हुआ। उनके पिता अयोध्यानाथ सचदेव और मां असगरी बेगम स्वतंत्रता सेनानी थे। तीन साल की उम्र में वे पहली बार स्क्रीन पर आईं। तबस्सुम ने फिल्म 'दीदार' में नरगिस के बचपन का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों को जीत लिया था।

जबलपुर- थाना तिलवारा अंतर्गत मेखला रिसोर्ट में युवती की हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
अरुण गोविल के भाई से हुई थी शादी

तबस्सुम की शादी रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल के भाई विजय गोविल से हुई थी। दोनों का एक बेटा होशांग है। होशांग एक्टर हैं। उन्होंने तुम पर हम कुर्बान में बतौर लीड एक्टर काम किया था, जिसे तबस्सुम ने ही प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था।

तबस्सुम ने अपनी फिल्म हम तुम पर कुर्बान (1985) में जॉनी लीवर को पहली बार बतौर कॉमेडियन ब्रेक दिया था।

पिछले साल उड़ी थी मौत की अफवाह
तबस्सुम अप्रैल 2021 में कोरोना की चपेट में आ गई थीं, जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। लंबे संघर्ष के बाद वह कोरोना से रिकवर कर गई थीं। इसी दौरान उनकी मौत की अफवाह उड़ी थी तब तबस्सुम ने खुद एक बयान जारी कर कहा था कि वो बिल्कुल ठीक हैं।

एक्ट्रेस ने अपनी मौत की खबर का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, 'आपकी शुभकामनाओं से मैं बिल्कुल ठीक हूं, स्वस्थ हूं और अपने परिवार के साथ हूं। ये जो अफवाह फैल रही हैं मेरे बारे में वो बिल्कुल गलत है, और मैं यह दुआ करती हूं कि आप सब भी अपने घर में सेफ रहें।' एक्ट्रेस के जिंदा रहते ही उन्हें मृत घोषित करने वालों की सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने खूब आलोचना की थी।

तबस्सुम की शादी रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल के भाई विजय गोविल से हुई थी। दोनों का एक बेटा होशांग है। होशांग एक्टर हैं। उन्होंने तुम पर हम कुर्बान में बतौर लीड एक्टर काम किया था, जिसे तबस्सुम ने ही प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था।

तबस्सुम ने अपनी फिल्म हम तुम पर कुर्बान (1985) में जॉनी लीवर को पहली बार बतौर कॉमेडियन ब्रेक दिया था।

पिछले साल उड़ी थी मौत की अफवाह
तबस्सुम अप्रैल 2021 में कोरोना की चपेट में आ गई थीं, जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। लंबे संघर्ष के बाद वह कोरोना से रिकवर कर गई थीं। इसी दौरान उनकी मौत की अफवाह उड़ी थी तब तबस्सुम ने खुद एक बयान जारी कर कहा था कि वो बिल्कुल ठीक हैं।

See also  अनुपमा को भूतों-चुड़ैलों से है प्यार डायन को KISS करते आईं नजर

एक्ट्रेस ने अपनी मौत की खबर का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, ‘आपकी शुभकामनाओं से मैं बिल्कुल ठीक हूं, स्वस्थ हूं और अपने परिवार के साथ हूं। ये जो अफवाह फैल रही हैं मेरे बारे में वो बिल्कुल गलत है, और मैं यह दुआ करती हूं कि आप सब भी अपने घर में सेफ रहें।’ एक्ट्रेस के जिंदा रहते ही उन्हें मृत घोषित करने वालों की सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने खूब आलोचना की थी।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights