एमपी पुलिस अफसर की पत्नी ने कॉन्ट्रैक्टर के अश्लील VIDEO बनाए:धमकी देकर 1 करोड़ रुपए मांगेरेप केस में फंसाने की धमकी
भोपाल पुलिस ने अपने एक पुलिस ऑफिसर की पत्नी पर केस दर्ज किया है। उस पर कॉन्ट्रैक्टर के अश्लील वीडियो बनाकर 1 करोड़ रुपए की डिमांड करने का आरोप है। पैसे नहीं देने पर वो झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। महिला का साथ देने के आरोप में पुलिस ने उसकी सहेली और 2 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है।
पीड़ित कॉन्ट्रैक्टर खुद को पूर्व मंत्री करण सिंह का रिश्तेदार बता रहा है। पुलिस ऑफिसर की पत्नी ने सहेली की मदद से उसे पार्टी के बहाने बुलाया था। जहां उसके 2 नकाबपोश साथियों ने कॉन्ट्रैक्टर को पीटा। फिर उसके मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट एप के जरिए 1.09 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। महिला कॉन्ट्रैक्टर पर रेप केस दर्ज कराने के लिए पुलिस पर दबाव बनाती रही, लेकिन उसकी हरकतों के बारे में जानकारी होने की वजह से पुलिस ने उसका आवेदन तक रिसीव नहीं किया था।
बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया, शराब पिलाई
भोपाल की खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक, चाणक्यपुरी (सीहोर) निवासी मुकेश वर्मा (46) कॉन्ट्रैक्टर है। वह खुद को भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक करण सिंह वर्मा का रिश्तेदार बताता है। मुकेश ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान बेतवा अपार्टमेंट में रहने वाली सोनाली दातरे से है। सोनाली पुलिस के कई सीनियर ऑफिसर्स से जुड़ी हुई है।
16 नवम्बर (बुधवार) को सोनाली ने उसे बर्थडे पार्टी के बहाने कॉल कर न्यू मार्केट बुलाया। न्यू मार्केट में सोनाली के साथ उसकी सहेली आरती ठाकुर भी थी। हम तीनों ने खजूरी सड़क के आकृति एक्जोटिका में 2500 रुपए में एक मकान बुक किया। दोपहर में हम तीनों का शराब पार्टी का दौर शुरू हुआ।
पुलिस के मुताबिक, मुकेश को इस दौरान जमकर शराब पिलाई गई। नशे में धुत होने के बाद सोनाली ने अपने 2 अन्य साथियों को बुलाकर मुकेश को बंधक बना लिया। शाम 7 बजे मुकेश का जब नशा उतरा तो दोनों लोग (नकाबपोश) उसे पीटने लगे।
इसके बाद सोनाली ने कहा कि 1 करोड़ रुपए दो। तुम्हारा अश्लील वीडियो बना लिया है। पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल हो जाएगा। तुम पर रेप का मामला भी दर्ज कराऊंगी। सोनाली ने कॉन्ट्रैक्टर से मोबाइल छुड़ा लिया। पासवर्ड पूछकर फोन-पे के जरिए तीन बार में करीब 1 लाख 9 हजार रुपए ऑनलाइन अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। बाकी के रुपए देने की धमकी देकर कॉन्ट्रैक्टर को तीनों साथियों के साथ वहीं छोड़कर स्कॉर्पियो से चली गई।
मुकेश ने डायल-100 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचा। इलाज कराने के बाद मुकेश ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। खजूरी सड़क थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने बताया कि मुकेश की शिकायत पर सोनाली दातरे और आरती ठाकुर समेत 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने पुलिस ऑफिसर की पत्नी सोनाली दातरे, उसकी सहेली आरती ठाकुर समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोप कॉन्ट्रैक्टर से ब्लैकमेलिंग और मारपीट का है।
एक्ट्रेस तबस्सुम का 78 साल की उम्र में निधन:बेटे से कहा था- अंतिम संस्कार के बाद मौत की खबर दें
दूसरे दिन फोन कर फिर की रुपए की डिमांड
घटना बुधवार की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकेश को बैरागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया। गुरुवार सुबह फिर सोनाली ने मुकेश को फोन कर रुपयों की डिमांड की। सोनाली ने रेप का केस दर्ज कराने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी।
4 हजार रूपये का ईनामी सटोरिया हरीश उर्फ विक्की मनानी गिरफ्तार
पति कोई मतलब नहीं रखता, खुद परेशान होकर छोड़ चुका
सोनाली दातरे सीहोर के रहने वाले एससी दातरे की बेटी है। शादी एक पुलिस ऑफिसर से हुई है। सोनाली की हरकतों की वजह से कोर्ट के फैसले पर पुलिस ऑफिसर पति अलग रहने लगा। पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारियों की करीबी बनकर पति के खिलाफ उसने कई केस दर्ज कराए। पति को बर्खास्त तक कर दिया गया था। पति इतना दहशत में आया कि डर की वजह से उसे भोपाल छोड़ना पड़ा। विभागीय स्तर पर जांच हुई तो आरोप गलत पाए गए।
पहले भी विवादों में रही सोनाली
सोनाली पहले भी काफी विवादों में रही है। इससे पहले उसके पति ने तत्कालीन एडीजी राजेंद्र मिश्रा, टीआई परसराम डाबर के साथ पत्नी के करीबी रिश्ते होने के आरोप लगाए थे। पुलिस अब सोनाली का आपराधिक रिकॉर्ड तैयार कर रही है। सभी थानों से जानकारी जुटाई जा रही कि सोनाली ने अब तक कितने लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को जानकारी मिली है कि सोनाली ने जहांगीराबाद थाने में भी 3 लोगों के खिलाफ अपहरण की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। तत्कालीन एसपी अंशुमान सिंह की जांच में अपहरण का मामला फर्जी निकला था।
आरती भी पति से रह रही अलग
खजूरी थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने बताया कि सोनाली की सहेली आरती ठाकुर भी पति से अलग रहती है। वह कोकता इलाके में रहती है। सोनाली रेप का केस दर्ज कराने थाने पहुंची थी। मामला संदिग्ध होने की वजह से उसका आवेदन नहीं लिया गया। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए उसने सीएम हेल्पलाइन में इसकी शिकायत की थी।





Users Today : 0
Users This Month : 246
Total Users : 234171
Views Today :
Views This Month : 455
Total views : 55856



