Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

ड्रग्स माफिया के खिलाफ प्रदेश में चलेगा अभियान:गृहमंत्री बोले- थानों की बिल्डिंग में बनेंगे क्वार्टर, लुटेरे गुंडों को गड्ढे में दफन कर देंगे

ड्रग्स माफिया के खिलाफ प्रदेश में चलेगा अभियान:गृहमंत्री बोले- थानों की बिल्डिंग में बनेंगे क्वार्टर, लुटेरे गुंडों को गड्ढे में दफन कर देंगे मप्र में अवैध शराब और नशे को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस बार सरकार को चुनौती बीजेपी खेमे से ही मिल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती प्रदेश में शराबबंदी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। गृहमंत्री ने भोपाल में कहा- प्रदेश में ड्रग्स माफिया को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को अफसरों के साथ बैठक कर ड्रग्स के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की रणनीति बनाएंगे। मप्र में ड्रग्स के अवैध कारोबार के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करेंगे। उन्होंने- चंबल के डकैत गुड्डा को लुटेरा बताते हुए गड‌्ढे में दफन करने की बात कही। पुलिसकर्मियों के लिए थाने की बिल्डिंग में बनेंगे आवास गृहमंत्री ने कहा- हरियाणा के सूरजकुंड में हुई देशभर के गृहमंत्रियों की चिंतन बैठक में यह बात हुई है कि वन नेशन-वन ड्रेस की तर्ज पर देशभर की पुलिस की वर्दी एक जैसी हो। इस पर सहमति बनी है। इसके अलावा शहरों में प्राइम लोकेशन पर जहां पुलिस थाने की जमीन है, उन थानों के भवन मल्टी स्टोरी बनाकर नीचे थाना और ऊपरी मंजिलों पर पुलिसकर्मियों के लिए क्वार्टर बनेंगे। गृहमंत्री की दिग्गी- नाथ को सलाह- गुजरात प्रचार में न जाएं कांग्रेस के सीनियर नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सलाह देते हुए कहा कि ये दोनों नेता गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार करने न जाएं। गुजरात के चुनावों के पिछले चुनावों के परिणाम जैसे आते रहे हैं, वैसे ही इस चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से गुजरात में सरकार बनाएगी। गुजरात की हार को कमलनाथ अपने ऊपर न लें, क्योंकि कमलनाथ जहां-जहां प्रचार करने गए, वहां का इतिहास देख लें। गृहमंत्री बोले- गुड्‌डा का कोई गैंग नहीं, वह लुटेरा है मुरैना में गुड्डा गैंग के आतंक पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा बोले- गुड्डा का कोई गैंग नहीं है। गुड्डा डाकू नहीं एक बदमाश है। डकैती नहीं डाली है, उसने लूट की है। गुड्डा के लिए उतना बड़ा गड्ढा खोदकर उसी में दफन कर देंगे। मध्यप्रदेश मे किसी भी गैंग का मूवमेंट नहीं है। गुड्‌डा कभी बाइक से तो कभी दूसरी चीज से लूट करता है।

ड्रग्स माफिया के खिलाफ प्रदेश में चलेगा अभियान:गृहमंत्री बोले- थानों की बिल्डिंग में बनेंगे क्वार्टर, लुटेरे गुंडों को गड्ढे में दफन कर देंगे

मप्र में अवैध शराब और नशे को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस बार सरकार को चुनौती बीजेपी खेमे से ही मिल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती प्रदेश में शराबबंदी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।

गृहमंत्री ने भोपाल में कहा- प्रदेश में ड्रग्स माफिया को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को अफसरों के साथ बैठक कर ड्रग्स के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की रणनीति बनाएंगे। मप्र में ड्रग्स के अवैध कारोबार के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करेंगे। उन्होंने- चंबल के डकैत गुड्डा को लुटेरा बताते हुए गड‌्ढे में दफन करने की बात कही।

See also  Crime: बुरहानपुर में पड़ोसी का वहशीपन, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम रही तो पड़ोसन को गला घोंटकर मार डाला

पुलिसकर्मियों के लिए थाने की बिल्डिंग में बनेंगे आवास

गृहमंत्री ने कहा- हरियाणा के सूरजकुंड में हुई देशभर के गृहमंत्रियों की चिंतन बैठक में यह बात हुई है कि वन नेशन-वन ड्रेस की तर्ज पर देशभर की पुलिस की वर्दी एक जैसी हो। इस पर सहमति बनी है। इसके अलावा शहरों में प्राइम लोकेशन पर जहां पुलिस थाने की जमीन है, उन थानों के भवन मल्टी स्टोरी बनाकर नीचे थाना और ऊपरी मंजिलों पर पुलिसकर्मियों के लिए क्वार्टर बनेंगे।

Must read 👉

गृहमंत्री की दिग्गी- नाथ को सलाह- गुजरात प्रचार में न जाएं
कांग्रेस के सीनियर नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सलाह देते हुए कहा कि ये दोनों नेता गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार करने न जाएं। गुजरात के चुनावों के पिछले चुनावों के परिणाम जैसे आते रहे हैं, वैसे ही इस चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से गुजरात में सरकार बनाएगी। गुजरात की हार को कमलनाथ अपने ऊपर न लें, क्योंकि कमलनाथ जहां-जहां प्रचार करने गए, वहां का इतिहास देख लें

See also  पुलिस अफसर बनने के सपनों पर बिजनेसमैन ने फेरा पानी:गोमांस खिलाकर धर्म बदलवाया

नगर निगम के बेड़े में शामिल हुआ हाईटेक अग्निशमन वाहन:कीमत 11 करोड़ रुपए

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:कटनी-शाहनगर रोड पर बाइकों की भिड़ंत

गृहमंत्री बोले- गुड्‌डा का कोई गैंग नहीं, वह लुटेरा है

मुरैना में गुड्डा गैंग के आतंक पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा बोले- गुड्डा का कोई गैंग नहीं है। गुड्डा डाकू नहीं एक बदमाश है। डकैती नहीं डाली है, उसने लूट की है। गुड्डा के लिए उतना बड़ा गड्ढा खोदकर उसी में दफन कर देंगे। मध्यप्रदेश मे किसी भी गैंग का मूवमेंट नहीं है। गुड्‌डा कभी बाइक से तो कभी दूसरी चीज से लूट करता है।

See also  नाइट कल्चर पर विचार, भगवा बिकनी पर बवाल:जानिए गृहमंत्री ने क्या निर्देश दिए और शाहरुख की फिल्म पर क्या कहा

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights