Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

करने की नियत से हत्यापिलाई थी पत्नी को कीटनाशक दवा, दौरान उपचार के पत्नी की मृत्यु, आरोपी पति एवं ससुर गिरफ्तार By manu Mishra May23,2022

 हत्या करने की नियत से पिलाई थी पत्नी को कीटनाशक दवा, दौरान उपचार के पत्नी की मृत्यु, आरोपी पति एवं ससुर गिरफ्तार

By manu Mishra May23,2022

  

थाना बेलबाग में  20-5-22 की सुवह लगभग 9-30 बजे एम.एच. हास्पिटल से सूचना मिली थी कि श्रीमती मेघा चौधरी उम्र 28 वर्ष निवासी भानतलैया चौधरी मोहल्ला बेलबाग को दिनाँक 13-5-22 की 11-30 बजे अपने घर पर जहरीली वस्तु का सेवन करने से इलाज हेतु

 थाना बेलबाग में  20-5-22 की सुवह लगभग 9-30 बजे एम.एच. हास्पिटल से सूचना मिली थी कि श्रीमती मेघा चौधरी उम्र 28 वर्ष निवासी भानतलैया चौधरी मोहल्ला बेलबाग को दिनाँक 13-5-22 की 11-30 बजे अपने घर पर जहरीली वस्तु का सेवन करने से इलाज हेतु पति कौशिक चौधरी द्वारा दिनंाक 18-5-22 की शाम लगभग 6-30 बजे भर्ती कराया था । दौरान इलाज के सुवह लगभग 7-30 बजे श्रीमती मेघा चौधरी की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया।

 दौरान मर्ग जांच के मृतिका मेघा चौधरी के माता पिता एवं साक्षियों के कथन लिये गये जिन्हौंने   बताया कि मेघा चौधरी की हत्या करने के लिये  पति कौशिक चौधरी द्वारा मेघा चौधरी को जहर पिलाया गया तथा कौशिक चौधरी ने अपने पिता सुखदेव चौधरी के साथ मिलकर मेघा चौधरी के साथ मारपीट कर चोटें पहुॅचाईं तथा उचित समय पर इलाज नही कराया।  

See also  चोरी की मुरूम परिवहन करते 2 हाईवा चालक गिरफ्तार दोनोहाईवा मालिकों की तलाश, 2 हाईवा चोरी की मुरूम सहित जप्त By manu Mishra 2, June,2022

सम्पूर्ण जांच पर आरोपी कौशिक चौधरी द्वारा दिनांक 13-5-22 की अपनी पत्नी मेघा चौधरी को जहर पिलाया जाना एवं अपने पिता सुखदेव चौधरी के साथ मिलकर पत्नि के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाना तथा साक्ष्य छुपाने की नियत से मेघा चौधरी को जान से मारने के लिये उचित समय में इलाज न कराकर हत्या कर देना पाये जाने पर आरोपी पति एवं ससुर के विरूद्ध धारा 302, 328, 201, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर  विवेचना में लिया गया।

  पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं  नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी बेलबाग सुश्री प्रियंका केवट के नेतृत्व में  टीम गठित कर लगायी गयी।

See also  पत्नि की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या By manu Mishra 10, June 2022

                 गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश कर आरोपी कौशिक चौधरी उम्र 30 वर्ष एवं सुखदेव चौधरी उम्र 49 वर्ष दोनों निवासी भानतलैया चौधरी मोहल्ला बेलबाग को अभिरक्षा में लेते हुये सघन पूछताछ की गयी जिस पर पाया गया कि आरोपी कौशिक चौधरी ने छोटे भाई रोहित चौधरी के साथ पत्नि को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। पत्नि की रिपोर्ट पर थाना बेलबाग में दुराचार का प्रकरण कायम करते हुये भाई रोहित चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। आरोपी कौशिक चौधरी शक करने लगा कि उसकी पत्नि के उसके छोटे भाई से पहले से सम्बंध चले आ रहे हैं। कौशिक चौधरी और कौशिक चौधरी का पिता सुखदेव चौधरी आये दिन मेघा चौधरी के साथ मारपीट करते रहते थे, योजनाबद्ध तरीके से कौशिक चौधरी दिनॉक 13-5-22 को पत्नि मेघा चौधरी को बरगी डैम घुमाने ले गया और रास्ते मे कीटनाशक दवाई की 6 शीशियॉ एवं गन्ने का जूस खरीदा तथा बरगी डैम के जंगल में ले जाकर गन्ने के जूस में कीटनाशक दवाई मिलाकर पिला दिया एवं रात में पत्नि को लेकर घर लौट आया तथा घर पर मारपीट करता रहा, 2 दिन तक इलाज हेतु भर्ती नहीं कराया, जब हालत बिगडने लगी तो दूसरों को दिखाने के लिये अस्पताल मे भर्ती  कराया जिसकी दौरान उपचार के श्रीमति मेघा की मृत्यु हो गयी।

See also  जबलपुर – नाली विवाद में 10 दिन पहले हुआ था खूनी संघर्ष, आरोपियों ने दंपती पर चाकू से 40 वार किए, गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित। श्रम वीर भारत न्यूज़/क्राइम/टुडे24/6/21

                  दोनों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 *उल्लेखनीय भूमिका* – हत्या के आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी बेलबाग सुश्री प्रियंका केवट के नेतृत्व में उप निरीक्षक मुनेश कोल, राजेन्द्र बर्मन, सउनि महेंन्द्र शुक्ला, प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा, राजकुमार, मोहन, आरक्षक शिवशंकर की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights