Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

सिलसलेवार आधे घंटे में 3लूटकीघटनाओं को अंजाम देने वाले 16-17वर्षिय 2 किशोर एवं 2 साथी पुलिस गिरफ्त में Shramveerbharat By_manu Mishra May 19,2022

 सिलसलेवारआधेघंटेमें3लूटकीघटनाओं को अंजाम देने वाले 16-17वर्षिय 2 किशोर एवं 2 साथी पुलिस गिरफ्त में


Shramveerbharat 


By_manu Mishra May 19,2022


सिलसलेवार आधे घंटे में 3लूटकीघटनाओं को अंजाम देने वाले 16-17वर्षिय 2 किशोर एवं 2 साथी पुलिस गिरफ्त में  Shramveerbharat     By_manu Mishra May 19,2022

सिलसलेवार आधे घंटे में 3लूटकीघटनाओं को अंजाम देने वाले 16-17वर्षिय 2 किशोर एवं 2 साथी पुलिस गिरफ्त में  Shramveerbharat     By_manu Mishra May 19,2022


छीने हुये 3 मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त चोरी का एक्सिस वाहन जप्त

Jabalpur

 घटना क्रमांक-1थाना ओमती में दिनांक 17-5-22 को एस.प्रमोद कुमार उम्र 45 वर्ष निवासी मित्रा इन्कलेव जबलपुर अस्पताल के सामने ओमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुवह लगभग 6 बजे अपने मकान से करमचंद चौक पैदल मोबाइल से बात करते हुये जा रहा था, रसल चौक पर  पीेछे से बिना नम्बर की स्कूटी में सवार 2 लड़के आये और पीछे बैठे लड़के ने उसके हाथ से मोबाइल ओप्पो कम्पनी का कीमती लगभग 10 हजार रूपये का छीन लिया एवं दोनों तेजी से भाग गयें। रिपोर्ट पर धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  

 घटना क्रमांक-2   थाना मदनमहल में दिनांक 17-5-22 को प्रेमलाल साहू उम्र 72 वर्ष निवासी अग्रवाल कालोनी खेरमाई मंदिर के पास मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुवह लगभग 6-20 बजे पैदल भ्रमण करते हुये वापस घर आते समय टेलीग्राफ गेट नम्बर 1 के पास नरवरिया ज्वेलर्स के सामने किसी का फेान उसके पास आने पर वह अपने मोबाइल   बात करने हेतु हाथ में लिया था तभी पीछे से एक बिना नम्बर की एक्सेस  पर 2 अज्ञात लड़के उम्र लगभग 17-18 वर्ष के आये और पीछे बैठे काले रंग की टीशर्ट पहने लड़के ने उसका रेडमी नोट 8 कम्पनी का मोबाइल कीमती लगभग 12 हजार रूपये का छीनकर भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  बिना रायल्टी कीे अवैध रूप से मुरूम लोडकर ले जाते 2 हाईवा जप्त, दोनों चालक गिरफ्तार, हाईवा मालिकों की तलाश श्रमवीर भारत न्यूज़ जबलपुर क्राइम टुडे

 घटना क्रमांक-3      इसी प्रकार थाना केण्ट में दिनांक 17-5-22 को सुभाषचंद मालवड़कर उम्र 82 वर्ष निवासी सिविल लाईन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि  आज सुवह लगभग 6-30 बजे वह अपने निवास स्थान से पैदल घूमने के लिये निकला था सृजन चौक से एम्पायर टाकीज के बीच के रास्ते पर अचानक एक एक्सिस पर 2 युवक गुजरते हुये उसकी शर्ट के जेब में रखा उसका सेमसंग कम्पनी का मोबाइल जेब से खींचकर एम्पायर टाकीज तरफ भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर घटनास्थल थाना गोराबजार का होने से अग्रिम विवेचना हेतु डायरी थाना गोराबजार स्थानांतरित की गयी।  डायरी प्राप्त होने पर थाना गोराबाजार में धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  रांझी गोलीकांड में दोनों पक्षों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

                 *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा घटित हुई घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री संजय कुमार अग्रवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी/कैंट सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोराबाजार श्री सहदेव राम साहू के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं क्राईम ब्रांच की टीम गठित कर लगायी गयी।

     गठित टीम द्वारा घटना स्थल के पास कें सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, मिले फुटेज के आधार पर सघन पूछताछ एवं पतासाजी करते हुये हुलिये के आधार तथा मुखबिर के बतायेनुसार टेढी नीम एवं बाबा टोला निवासी दो 16-17 वर्षिय किशोरों को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गयी तो ओमती, मदनमहल, गोराबाजार  क्षेत्र में प्रातः 6 से 6-30 बजे के बीच 3 मोबाईल छीनने की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार करते हुये छीने हुये मोबाईल टेढी नीम निवासी अपने दोस्त के पास एवं घटना में प्रयुक्त एक्सिस वाहन बडा मदार छल्ला निवासी अपने दोस्त के पास रखना बताये दोनों दोस्तों को जिनकी उम्र 16 से 17 वर्ष है को भी अभिरक्षा में लेते हुये छीने हुये 3 मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त एक्सिस वाहन जप्त करते हुये एक्सिस वाहन के सम्बंध मे पूछताछ की गयी तो अपने एक अन्य 17 वर्षिय साथी के द्वारा उक्त एक्सिस वाहन चोरी करना बता रहे है जिसकी तलाश जारी है ।

See also  दांतों के दर्द से राहत हेतु घरेलू उपाय -

                  उल्लेखनीय है कि पकड़े गये हनुमानताल निवासी चारों 16-17 वर्षिय किशोर अशिक्षित एवं नशा करने के आदी है, नशे का शौक पूरा करने के लिये मोबाईल छीने थे ।* 

 उल्लेखनीय भूमिका-  पतासाजी कर 24 घंटे के अंदर 3 मोबाईल छीनने की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक्सिस सवार लुटेरों को पकडने में थाना प्रभारी गोराबाजार श्री सहदेव राम साहू के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच कें सहायक उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डे, अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर सिंह, ब्रम्हप्रकाश मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, हर्षवर्धन शर्मा, महेन्द्र पटेल एवं थाना गोराबाजार के सहायक उप निरीक्षक अरविंद शुक्ला, प्रधान आरक्षक उर्मिलेश ओझा, राजेश गौतम की सराहनीय भूमिका रही है ।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights