Breaking News

पूजा वस्त्राकार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। पूजा वस्त्राकार चोट की वजह से सीरीज से बाहर हैं। ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम भारतीय दौरे पर आ रही है। टीम को यहां 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर से खेला जाना है। सीरीज के लिए हरमनप्रीत कौर को टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। स्मृति मंधाना को वाइस कैप्टन बनाया गया है।

पूजा वस्त्राकार के नाम पर नहीं किया गया विचार
BCCI की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चोटिल पूजा वस्त्राकार के नाम पर विचार नहीं किया गया है। वह सीरीज में टीम इंडिया की हिस्सा नहीं होंगी। उनकी इंजरी पर मेडिकल टीम नजर बनाए हुए है।

See also  क्या एडिलेड में हो पाएगा IND vs BAN मैच

सीरीज के सभी मुकाबले मुंबई में खेले जाएंगे
ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच मैचों की सीरीज के सभी मुकाबले मुंबई में खेले जाएंगे। पहल मुकाबला 9 दिसंबर को और दूसरा 11 दिसंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। बाकी के तीन मुकाबले CCI (क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया) में खेले जाएंगे। तीसरा 14, चौथा 17 और आखिरी मुकाबला 20 दिसंबर को होगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारत की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, देविका वैद्य, एस मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देओल
नेट गेंदबाज – मोनिका पटेल, अरुंधती रेड्डी, एसबी पोखरकर, सिमरन बहादुर।

मनु मिश्रा 2
See also  बीच मैदान में हाथापाई पर उतरे यूसुफ पठान और मिशेल जॉनसन
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights