Breaking News

थाना रांझी अंतर्गत सौरभ साहू आत्महत्या के प्रकरण में फरार उद्घोषित 5-5 हजार रूपये के 2 इनामी आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

 थाना रांझी अंतर्गत सौरभ साहू आत्महत्या के प्रकरण में    फरार उद्घोषित 5-5 हजार रूपये के 2 इनामी आरोपी  दिल्ली से गिरफ्तार

श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

            

थाना रांझी अंतर्गत सौरभ साहू आत्महत्या के प्रकरण में    फरार उद्घोषित 5-5 हजार रूपये के 2 इनामी आरोपी  दिल्ली से गिरफ्तार श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज





 थाना रांझी दिनॉक 13-10-21 को गौरव साहू उम्र 33 वर्ष निवासी आर्शीवाद बारात घर के पास रांझी ने सूचना दी थी कि दिनॉक 12-10-21 को उसके बडे भाई सौरभ साहू का तरनजीत सिंह गुजराल एवं उनके साथियों से विवाद हुआ था कुछ देर बाद रात लगभग 10-30 बजे घर के अंदर वाले कमरे में पंखे में रस्सी बांधकर फांसी लगाने से भाई सौरभ साहू उम्र 40 वर्ष की मृत्यु हो गयी है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच मंे लिया गया।   पंचनामा कार्यवाही के दौरान मृतक सौरभ साहू के पहने हुये लोवर के दाहिने जेब से सुसाईड नोट प्राप्त हुआ सुसाईड नोट मिला जिसमें  पिछले 2 वर्ष से दुकान मालिक ऋषि साहू तथा किरायेदार डॉ. तरनजीत सिंह गुजराल द्वारा दुकान खाली कराने के लिये प्रताड़ित करना लेख किया गया।  

                दिनंाक 12-10-21 को सौरभ साहू  जब अपनी दुकान में बैठा था तभी डॉ. तरनजीत गुजराल, काके गूमर, तेजिन्दर सिंह लाम्बा, ऋषि साहू की लड़की ऋषिता साहू ने अपने साथियों के साथ आकर सौरभ साहू  पर गाली गलौज का आरोप लगाकर दुकान से बाहर निकालकर मारपीट की है।  

                   सौरभ साहू  ने अपने सुसाईड नोट में अपनी मृत्यु का जिम्मेदार डॉ. तरनजीत सिंह गुजराल, ऋषि साहू , काके गूमर , तेजिन्दर सिंह लाम्बा को बताया।

See also  रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों पर खान‑पान के सभी स्टॉल खोलने का दिया आदेश

सौरभ साहू  के भाई गौरव साहू द्वारा सौरभ साहू  का एक वीडियो भी पेश किया गया जिसमें सौरभ साहू  ने अपनी मृत्यु पूर्व अपना वीडियो बनाया है उक्त वीडियो मंे भी सौरभ साहू  ने दुकान खाली कराने के लिये डॉ तरनजीत सिंह, , ऋषि साहू , काके गूमर , तेजिन्दर सिंह लाम्बा द्वारा प्रताड़ित कर मारपीट करना बताया है ।

               दोरान जांच के मृतक सौरभ साहू  के भाई गौरव साहू सेे सौरभ साहू  की दुकान का दिनांक 12-10-21 की सीसीटीव्ही फुटेज प्राप्त किया गया जिसमें अपनी दुकान के अंदर मौजूद सौरभ साहू को उदीप रील , तेजिन्दर लाम्बा , काके गूमर, डॉ तरनजीत सिंह गुजराल दुकान के अंदर से जबरन पकड़कर बाहर निकालते हुये मारपीट करते हुये दिख रहे हैं।

               दौरान मर्ग जांच के मृतक के परिजन एंव साक्षियों के कथन लेख किये गये जिन्हौने अपने कथनों मे बताया कि  सौरभ साहू अपने चाचा ऋषि साहू की दुकान में विगत 15 वर्ष से मेडिकल दुकान चला रहा था उसके बगल में ही डॉ तरनजीत सिंह की डेंटल क्लीनिक है दुकान मालिक ऋषि साहू की पुत्री डॉ ऋर्षिता साहू भी डेन्टिस्ट है और डॉ तरनजीत सिंह की क्लीनिक में प्रेक्टिस करती है डॉ तरनजीत सिंह से सौरभ साहू का 2 वर्ष से विवाद चल रहा है जो मृतक की मेडिकल की दुकान की जगह अपना स्वतः का मेडिकल स्टोर खोलना चाहता है इसलिये सौरभ साहू को दुकान खाली करने के लिये प्रताड़ित कर रहा था । घटना दिंनाक 12-10-21 की शाम लगभग 7-30 बजे डॉ तरनजीत सिंह, काके गूमर , उदीप रील, तेजिन्दर सिंह लाम्बा ने दुकान मंें घुसकर सौरभ साहू की कॉलर पकड़कर निकाला था और रोड पर लाकर सौरभ साहू के साथ मारपीट की थी जिससे सौरभ साहू बहुत व्यथित था, स्वयं के साथ हुई मारपीट के कारण  सौरभ ने कमरे के पंखे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

See also  जबलपुर में तेरहवीं में जा रहे थे मां-बेटे:तेज रफ्तार हाईवा ने मारी टक्कर, मौके पर ही मां-बेटे की मौत By manu Mishra 9,8,2022

                 सम्पूर्ण जांच पर मृतक का अंतिम समय बनाया गया वीडियो एवं मिले सुसाईड नोट के आधार पर  डॉ. तरनजीत ंिसंह गुजराल, ऋषि साहू, काके गूमर, तेजिन्दर सिंह लाम्बा, डॉ. ऋषिता साहू, उदीप रील के विरूद्ध धारा 452, 294, 506, 306, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।

                *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर /यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं  नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी  रांझी श्री विजय सिंह परस्ते के नेतृत्व में  टीम गठित कर लगायी गयी। सम्भावित स्थानों पर दबिश दिये जाने एवं आरोपियों के पकडे न जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5000-50000/- (पॉच-पॉच हजार ) रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उउ्घोषणा की गयी थी।

See also  दैनिक पंचांग आज का शुभ पंचांग 11अगस्त2021 Jabalpur, India

                    फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, दोैरान पतासाजी के प्रकरण के फरार आरोपी तेजिन्दर पाल सिंह लाम्बा उर्फ सनी एवं उदीप सिंह उर्फ मनी के दिल्ली में छिपकर फरारी काटने की सूचना पर थाना प्रभारी रांझी श्री विजय सिंह परस्ते के  द्वारा सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, कैलाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र तिवारी, आरक्षक साकेत एवं प्रदीप तिवारी की एक टीम गठित कर दिल्ली भेजी गयी, टीम के द्वारा दिल्ली में  पतासाजी करते हुयंे  5000-5000 हजार रूपये के फरार ईनामी आरोपी तेजिन्दर पाल सिहं लाम्बा उर्फ सनी पिता जगजीत सिंह लाम्बा उम्र 38 वर्ष निवासी आर्शीवाद बारात घर के पास लाम्बा बिल्डिंग रांझी एवं उदीप सिंह उफ्र मनी उम्र 30 वर्ष निवासी दीवानबाड़ा मानेगॉव को हिरासत में लेते हुये थाना रांझी लाया गया है दोनों की प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी  कर दिनॉक 12-11-21 को न्यायालय पेश किया जायेगा।

 *उल्लेखनीय भूमिका* :- आत्महत्या के प्रकरण में फरार इनामी दो  आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार करने में थाना रांझी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, कैलाश मिश्रा, प्रधान  आरक्षक धीरेंद्र तिवारी, आरक्षक साकेत एवं प्रदीप तिवारी साइबर सेल के आरक्षक संदीप की सराहनीय भूमिका रही है ।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights