हत्या के प्रयास के प्रकरण में विगत 2 माह से फरार 5 हजार रूपये का उद्घोषित ईनामी आरोपी पकड़ा गया
श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियेां एवं थाना प्रभारियों को लंबित मामले मे फरार एवं उद्घोषित ईनामी आरोपियो की तलाश पतासाजी कर अविलम्ब गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में थाना हनुमानताल की टीम द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में विगत 2 माह से फरार 5 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को पकड़ा गया है।
थाना प्रभारी हनुमानताल श्री उमेश गोल्हानी ने बताया कि थाना हनुमानताल में पंजीबद्ध अपराध क्रमंांक 615/21 धारा 307, 324, 34 भादवि 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में आरोपी मोनू कोरी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों मे ंदबिश दी गयी। पकडे़ न जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा मोनू कोरी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार की उद्घोषणा की गयी थी ।
विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी मोनू कोरी बाहर से अपने घर सती चौक आया हुआ है, सूचना पर तत्काल दबिश देते हुये मोनू कोरी पिता गौरी शंकर कोरी उम्र 28 वर्ष निवासी सती चौक हनुमानताल को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
*उल्लेखनीय भूमिका* – हत्या के प्रयास के प्रकरण में विगत 2 माह से फरार 5 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी हनुमान ताल श्री उमेश गोल्हानी के निर्देशन में उप निरीक्षक रामकिशोर राजभर, आरक्षक रामजी पाण्डे, वीरेन्द्र पटेल, की सराहनीय भूमिका रही।





Users Today : 5
Users This Month : 31
Total Users : 239409
Views Today : 6
Views This Month : 38
Total views : 62850



