गुमे हुए 161 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख 30 हजार रूपये के तलाश कर मोबाईल धारको को जबलपुुर पुलिस द्वारा वापस किये गए
श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज
वर्ष 2021 में आज तक कुल 500 मोबाईल कीमती 66 लाख 88 हजार रूपये के तलाश कर मोबाईल धारको को जबलपुुर पुलिस द्वारा वापस किये गए
पुलिसअधीक्षकश्रीसिद्धार्थबहुगुणा(भा.पु.से.)* के मार्ग निर्देशन में जबलपुुर पुलिस की सायबर सेल टीम के द्वारा गुम मोबाईल को तलाश कर मोबाईल धारको को वापस किये जा रहे हैैं।
वर्ष 2018 में गुम हुए 318 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रूपये है मोबाईल धारकों को वापस किये गये है।
वर्ष 2019 में गुम हुए 512 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 63 लाख 25 हजार रूपये है मोबाईल धारकों को वापस किये गये है।
वर्ष 2020 में गुम हुए 360 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रूपये है मोबाईल धारकों को वापस किये गये है।
इसी प्रकार वर्ष 2021 के प्रथम चरण मे 109 गुमें मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख 58 हजार रूपये के सायबर सेल की टीम के द्वारा तलाश जाकर मोबाईल धारकों को वापस किये गये है।
इसी प्रकार वर्ष 2021 के द्वितीय चरण मे 105 गुमें मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रूपये के सायबर सेल की टीम के द्वारा तलाशा जाकर मोबाईल धारकों को वापस किये गये है।
इसी प्रकार वर्ष 2021 के तृतीय चरण मे 125 गुमें मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रूपये के सायबर सेल की टीम के द्वारा तलाशा जाकर मोबाईल धारकों को वापस किये गये है।
इसी प्रकार वर्ष 2021 कें चतुर्थ चरण में आज दिनाँक 01/11/2021 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा सायबर सेल के द्वारा तलाशे गये 161 गुम मोबाईलों को जिनकी अनुमानित कीमत लगभग रूपये 21 लाख 30 हजार रूपये वापस किये गये।
इसके अतिरिक्त जबलपुर जिला अंतर्गत प्राप्त विभिन्न सायबर फ्रॉड संबंधी षिकायतों में विगत तिमाही में 7 लाख 11 हजार 37 रूपये आवेदकों को वापस करवाये गये।
*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* ने आम नागरिकों से अपील की है कि गुमें हुए मोबाईल की शिकायत संबंधित थाने में करते हुए उस शिकायत की छाया प्रति एवं मोबाईल बिल की छायाप्रति को *सायबर सेल जबलपुर के हैल्प लाईन नम्बर 7587616100* पर भेजें ताकि गुम हुए मोबाईल का शीघ्रता से पता करवाया जा सके।
*उल्लेखनीय भूमिका* – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोेपाल प्रसाद खाण्डेल तथा उप पुलिस अधीक्षक अ.जा.क. / प्रभारी सायबर सेल श्री पंकज मिश्रा के मार्ग निर्देशन में गुम हुए मोबाईल की तलाश करने में सायबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा, आरक्षक अमित पटेल, नितिन जोेशी, राजा मिश्रा, आदित्य परस्ते, चन्द्रिका पडवार, दुर्गेश दुबे, सौरभ शुक्ला, नवनीत चक्रवर्ती, अभिषेक मिश्रा, भगवान सिंह, अभिदीप भट्टाचार्य, कृष्ण चंद्र तिवारी, दीपक मिश्रा, दीपक राजपूत, अरविन्द सूर्यवंशी, मुकेश चौहान, विमल त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की हैं।





Users Today : 94
Users This Month : 532
Total Users : 237390
Views Today : 129
Views This Month : 734
Total views : 60212



