Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

अमिताभ बच्चन से नहीं देखे गए बूढ़े माता-पिता के आंसू, बोले- कष्ट होता है जब… श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर मूवी मसाला

 

अमिताभ बच्चन से नहीं देखे गए बूढ़े माता-पिता के आंसू, बोले- कष्ट होता है जब…

श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर मूवी मसाला
अमिताभ बच्चन से नहीं देखे गए बूढ़े माता-पिता के आंसू, बोले- कष्ट होता है जब...  श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर मूवी मसाला

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 13वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं. कंटेस्टेंट्स के साथ अक्सर हंसी मजाक करने वाले बिग बी आज (22 अक्टूबर) भावुक होते दिखाई देंगे. ‘शानदार शुक्रवार’ शो में आज सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) और शान (Shaan) मंच पर पहुंचेंगे. बुजुर्गों के लिए सिंगर सोनू निगम और शान गेम शो में हिस्सा लेने वाले हैं. शो के दौरान बूढ़े माता-पिता का दर्द और आंसू ‘सदी के महानायक’ से नहीं देखे जाते और वह कहते हैं कि ऐसा देख सच में बेहद दुख होता है.

See also  मजदूरों पर महाभारत: कमलनाथ ने कहा- हद है बेशर्मी की, शिवराज का जवाब- अपनी जानकारी दुरुस्त कर लें

केबीसी के मंच पर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) और शान (Shaan) आज ऐसे बुजुर्ग के लिए मंच पर पहुंचेंगे, जिनको उनके ही बच्चों ने ठुकरा दिया है. उन लोगों की दर्दभरी कहानी सुनने के बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भावुक हो गए. शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें ये दर्द दिखाया गया है.

हॉट सीट पर मौजूद सिंगर शान कहते हैं, ‘वो माता-पिता जिनकी वजह से हम आज इस दुनिया में हैं यदि हम उनका ही ख्याल न रखें तो फिर हमारी जिंन्दगी तो व्यर्थ ही हुई’. इस दौरान वह माता पिता जिनको उनके बच्चों ने बेसहारा छोड़ दिया है, वो अपनी कहानी बताते हैं, जिसको सुनने के बाद वहां बैठे दर्शक भी इमोशनल हो जाते हैं. उन लोगों का दर्द सुनकर अमिताभ कहते हैं, ‘कष्ट होता है जब माता-पिता के साथ संतान ऐसा करती है.’

See also  ज़रूर पढ़ें लखपति बनने और धनलाभ के अचूक उपाय By pandit manu Mishra

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights