मझोली पुलिस ने 10 हजार 300 रूपये के नकली नोट सहित आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा
श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियो को अवैध कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं एसडीओपी सिहोरा श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना मझोली पुलिस द्वारा एक आरोपी को 10 हजार 300 रूपये के जाली नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।
थाना मझोली में दिनॉक 28-9-21 की देर रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नेगई में निरपत राजपूत की किराना दुकान के सामने स्कूटी लिये हुये ग्राम काकरखेडा निवासी अरविंद बर्मन खड़ा है, जो अपने पास 200 एवं 500 रूपये के नकली नोट रखे हुये है। सूचना पर तत्काल दबिश देते हुये मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति को पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम अरविंद बर्मन पिता बिहारीलाल बर्मन उम्र 27 वर्ष निवासी काकरखेडा थाना कटंगी बताया, जो तलाशी लेने पर फुलपैंट की जेब में रखे पर्स में 500 रूपये के 11 नोट एवं 200 रूपये के 24 नोट इस प्रकार 10 हजार 300 रूपये के नकली नोट रखे मिला, उपरोक्त नकली नोटो के दाहिने हिस्से के खाली जगह पर गांधी जी की फोटो नहीं दिख रही थी तथा करेंसी नोट के दाहिने हिस्से की पट्टी मे नोट की राशि भी नही दिख रही थी, 200 रूपये के 24 नोट में एक ही सीरियल नम्बर लिखे हुये थे, इसी प्रकार 500 के 10 नोटों पर एक हीे सीरियल नम्बर तथा 500 के 1 नोट पर दूसरा सीरियल नम्बर लिखा था।
नकली नोट के सम्बंध में पूछताछ करने पर अपने एक साथी के साथ नागपुर महाराष्ट्र से असली 4 हजार रूपये के 10 हजार के नकली नोट लाकर नकली नोट को असली नोट के रूप में उपयोग करना स्वीकार करते हुये अब तक 40 हजार रूपये के नकली नोट लाना बता रहा है।
अरविंद बर्मन से 200 एवं 500 के 10 हजार 300 रूपये के नकली नोट एवं स्कूटी जप्त करते हुये अरविंद बर्मन द्वारा उपरोक्त सभी नोट कूटरचित व नकली है जानते हुये 200 एवं 500 रूपये के नकली नोट को असली के रूप में उपयोग करना पाया जाने पर अरविंद बर्मन के विरूद्ध धारा 489(ख), 489(ग) भादवि का अपराध ंपजीबद्ध करते हुये साथी की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय भूमिका- नकली नोट सहित आरोपी को रंगे हाथ पकडने में थाना प्रभारी मझोली श्री सजन सिंह, सहायक उप निरीक्षक आर.एस. पटेल, आरक्षक अनुज कसाना, सुमित सिंह, अमित पटेल, छन्नूलाल की सराहनीय भूमिका रही।
- अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार,120 लीPermalink
- https://shramveerbharat.com/2021/09/10-300.htmlटर शराब जप्तत
- मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त कुख्यात बदमाश एवं ड्रग माफिया शेखर सोनकर सहित 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- थाना ओमती एवं घमापुर अंतर्गत जुए के फड़ों पर छापा, 12 जुआडी पुलिस गिरफ्त
- जबलपुर क्राइम ब्रांच की शहपुरा स्थित नकली पोल्ट्री फीड के कारखाने पर रेड
- टोल टैक्स के ठेकेदारों को 5 -5 साल की सज़ा अमित खम्परिया, रज्जन ठाकुर, श्रीकांत शुक्ला सहित 6 फरार घोषित
- दैनिक पंचांग आज का पंचांग शुभ पंचांग 28 सितंबर 2021
- कर्ज चुकाने हेतु हवाई फायर कर मोबाइल पर धमकाते हुये 20 लाख रूपये की मांग करने वाले आरोपी गिरफ्तार
- चुराये हुये नगद 1 लाख 90 हजार रूपये एवं 2 मोटर सायकिलें जप्त
- क्राईम ब्रांच एवं थाना लार्डगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाहीनकली पान मसाला राजश्री व विमल गुटका बेचने वाला पुलिस गिरफ्त में
- क्राईम ब्रांच तथा थानाविजयनगरबेलबागपुलिस कीसंयुक्तकार्यवाहीराशनकीकालाबाजारी में लिप्त गोदाम संचालक सहित राशन दुकान संचालक एवं लोडिंग वाहन चालक पकड़े गये
- दैनिक पंचांग आज का शुभ पंचांग 25सितंबर2021 जबलपुर, भारत
- थानागोहलपुरपुलिस ने वर्ष 2009में दमोहनाका क्षेत्र से गुमी 16 वर्षिय गुमशुदा को तलाश कर 12 वर्ष बाद भोपाल से दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द
- गधेरी के जंगल में कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर खमरिया पुलिस की दबिश 75 लीटर कच्ची शराब जप्त
- OMG:10 करोड़ रुपए में बिका एक रुपए का सिक्का, इस प्रकार आप भी बन सकते हैं करोड़पति
- शख्स ने खरीदा था सपनों का आशियाना, खूनी गुड़िया ने किया स्वागत, पूछा ऐसा सवाल
- विजय नगर की चौपाटी के कारण होगा बहुत बड़ा हादसा कोन होगा जिम्मेदार दुकानदार या पुलिस?
- श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी
- दैनिक पंचांग आज का शुभ पंचांग 20 सितंबर2021 जबलपुर, भारत
- दैनिक राशिफल आज का राशिफल 19सितम्बर,2021
- जानिए हम पीले चावल क्यों चढ़ाते हैं? इसका रहस्य और आसान उपाय
सिद्धि रत्न एवं ज्योतिष पंडित मनु मिश्रा ज्योतिष आचार्य संपर्क करें ज्योतिष की सभी समस्याओं का निदान 25 वर्षों का अनुभव के साथ
सिद्धि रत्न एवं ज्योतिष पंडित मनु मिश्रा ज्योतिष आचार्य संपर्क करें ज्योतिष की सभी समस्याओं का निदान 25 वर्षों का अनुभव के साथ






Users Today : 5
Users This Month : 49
Total Users : 233587
Views Today : 5
Views This Month : 74
Total views : 54833



