Murder कर्नाटक में बीच सड़क पर प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू से गोदकर मार डाला, खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की
Karnataka News: दावणगेरे इलाके में व्यस्त सड़क पर एक युवक ने महिला की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी, कुछ देर के बाद खुद भी जहर खा लिया.

Karnataka News: प्यार और नफरत की अजीब कहानी सामने आई है. कर्नाटक के दावणगेरे इलाके में एक युवक ने बीच सड़क पर सरेआम एक युवती की चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी. उसने सरेआम इस घटना को अंजाम दिया और युवती की हत्या करने के बाद बाइक से फरार हो गया. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि महिला सड़क के किनारे पार्किंग एरिया में किसी स्कूटर सवार से बात कर रही है कि इतने में एक युवक चाकू से महिला पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर देता है और बाइक स्टार्ट कर भाग जाता है.
मृतक महिला का नाम सुल्ताना बताया जा रहा है और हत्या करने वाले का नाम सादात है. सादात सुल्ताना से प्यार करता था. लेकिन परिवार वाले सादात को पसंद नहीं करते थे तो सुल्ताना भी परिवार वालों की वजह से सादात से दूर रहने लगी थी. इसलिए उसने सुल्ताना की हत्या कर दी और खुद भी जहर खाकर जान देने का प्रयास किया.
प्यार और नफरत की अजब दास्तां
पुलिस ने बताया है कि सादात उर्फ चांद पीर सुल्ताना से प्यार करता था. हालांकि, सुल्ताना के परिवार वाले सादात को पसंद नहीं करते थे और उसके साथ सुल्ताना की शादी करने को राजी नहीं थे. माता-पिता ने जब सुल्ताना की शादी किसी अन्य व्यक्ति के साथ तय कर दी, तो इससे चांद पीर नाराज हो गया और उसने उसकी हत्या करने की साजिश रची.
बिकिनी बेशर्म’ विवाद के बीच अब नेहा शर्मा ने पहनी ऑरेंज मोनोकिनी, शेयर कीं ये सेंशुअस फोटोज़
सुल्ताना घर से निकली और सड़क किनारे किसी स्कूटर सवार युवक से बात कर रही थी कि अचानक सादात बाइक से आया और उसने धारदार चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार किए और खुद भी जहर खा लिया. स्कूटर पर बैठा युवक जब तक कुछ समझ पाता तब तक सादात बाइक से भाग निकला. सुल्ताना को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद सादात ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुल्ताना की मौत अधिक खून बह जाने के कारण हुई, जबकि चांद पीर जीवन-मौत से जूझ रहा है.





Users Today : 1
Users This Month : 211
Total Users : 237069
Views Today : 1
Views This Month : 326
Total views : 59804



