20 साल की युवती को पेंचकस से 51 बार गोदा, कातिल फ्लाइट से आया था मिलने

Chhattisgarh Murder: आरोपी की तीन साल पहले पीड़िता से दोस्ती हुई थी, जब वह एक यात्री बस में कंडक्टर के रूप में काम करता था और युवती उसमें यात्रा करती थी.
|
Chhattisgarh Girl Murder: छत्तीसगढ़ के कोरबा (Korba) जिले में एक व्यक्ति ने 20 वर्षीय युवती पर पेंचकस से 51 बार वार कर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी, क्योंकि पीड़ित ने आरोपी से बात करने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने मंगलवार (27 दिसंबर) को यह जानकारी दी. नगर पुलिस अधीक्षक (कोरबा) विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि घटना साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की आवासीय कॉलोनी में हुई.
पुलिस ने घटना स्थल से कई सामान बरामद किए हैं. इन्हीं में एक गुजरात से रायपुर की फ्लाइट टिकट भी है. पुलिस ने अनुसार, आरोपी गुजरात से यहां आने के बाद कोरबा में किसी होटल में ठहरा और मौका पाकर लड़की के घर में घुस गया. आरोपी जब पीड़ित के घर पहुंचा, तब वह अपने घर में अकेली थी. आरोपी ने वार करने के दौरान युवती के चेहरे पर तकिया रखा था ताकि उसकी चीख कोई नहीं सुन सके और उस पर 51 बार पेंचकस (Screwdriver) से वार किया.
आरोपी यात्री बस में था कंडक्टर
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित का भाई जब घर लौटा, तो उसने अपनी बहन का खून से लथपथ शव देखा. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जशपुर जिले के रहने वाले आरोपी की तीन साल पहले पीड़िता से दोस्ती हुई थी, जब वह एक यात्री बस में कंडक्टर के रूप में काम करता था और युवती उसी बस में यात्रा करती थी.
युवती ने बात करनी बंद कर दी थी
आरोपी बाद में काम के सिलसिले में गुजरात के अहमदाबाद चला गया और दोनों फोन पर संपर्क में थे. अधिकारी ने कहा कि जब युवती ने उससे फोन पर बात करना बंद कर दिया, तो आरोपी ने उसके माता-पिता को भी धमकी दी थी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस की चार टीम का गठन किया गया है.





Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



