Breaking News

प्रदेश में प्रथम एन.क्यू.ए.एस. सर्टिफाइड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी

 प्रदेश में प्रथम एन.क्यू.ए.एस. सर्टिफाइड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी

श्रम वीर भारत न्यूज़/ हैल्थ/टुडे 23जुलाई/2021

जबलपुर के पाटन। मध्यप्रदेश में प्राथमिक

जबलपुर के पाटन। मध्यप्रदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कटंगी प्रथम संस्था है जिसका नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्विस हेतु भारत सरकार द्वारा सर्टिफाइड की गई है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते विगत 12 जून को भारत सरकार द्वारा अधिकृत डाॅ. मनीष प्रियदर्शी, दिल्ली एवं डाॅ. मिर्जा फैजल अहमद उत्तरप्रदेश द्वारा कटंगी स्वास्थ्य केंद्र का अससमेंट किया गया। डाॅ. प्रियदर्शी एवं डाॅ. अहमद द्वारा अपने अससमेंट में पी.एस.सी. कटंगी के कार्यों की जमकर तारीफ की थी। जिसके परिणाम स्वरूप आज भारत सरकार द्वारा कटंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्विस से नवाजा गया।

See also  कोलकाता जाने बनाया पास, फिर क्वारंटाइन सेंटर से भागा आगरा से लौटा युवक, खोज रही रायपुर पुलिस

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कटंगी के

दरअसल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कटंगी के अससमेंट हेतु कुल 6 विभागों में वर्गीकृत किया गया था जिसमें मुख्यतः ओ.पी.डी., आई.पी.डी., एन.एच.पी., लेबर रुम, लैब, जनरल एडमीनिस्ट्रेशन को सम्मिलित किया गया। सभी विभागों हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी द्वारा अपने अपने कार्य को भलीभांति पूर्ण किया।

6 विभागों ने इस प्रकार उपलब्धि प्राप्त की – 

ओपीडी -98%

IPD-90%

लैब – 95%

NHP- 97%

लेबर रूम – 94%

General एडमिनिस्ट्रेशन – 89%

ॐ ॐ (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); ॐ

NQAS सर्टिफाइड होने पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ  आदर्श विश्नोई ने समस्त अधिकारीगण एवं स्टाफ को धन्यवाद प्रेषित किया और अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन को राष्ट्रीय स्तर में आने के लिए प्रेरित किया ।

See also  सेंट्रल विस्टा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट पर रोक लगाने से किया इनकार

ॐ ॐ (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); ॐ

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights