(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
Jabalpur news थाना बरगी अंतर्गत गुमशुदा की अंधी हत्या का खुलासाअवैध सम्बंध को लेकर प्रेमी की, की थी हत्या, आरोपी पति, पत्नि एवं देवर गिरफ्तार
By manu Mishra 9,8,2022
⭐⭐
नाम पता गिरफ्तार आरोपी :–
1. अनिल सिंगरहा पिता हुलासी राम सिंगरहा उम्र 42 वर्ष निवासी जी ब्लाक लाल बिल्डिंग थाना संजीवनी नगर
2. शंकर सिंगरहा उर्फ भूरा पिता नोखेलाल सिंगरहा उर्फ तुलसीराम उम्र 32 वर्ष निवासी झंडा चौक गढा पुरवा थाना गढा
3. श्रीमति सावित्री सिंगरहा पति अनिल सिंगरहा उम्र 35 वर्ष निवासी जी ब्लाक लाल बिल्डिंग थाना संजीवनी नगर
*जप्ती :–* मृतक की जूपिटर, उपभोग की हुई शराब की खाली बाटल, घटना मे प्रयुक्त डंडा, 2 मोबाइल फोन ।
थाना बरगी में दिनांक 6-8-22 की यामचंद विश्वकर्मा उम्र 55 वर्ष निवासी मुकुनवारा ने सूचना दी थी कि बड़ा लड़का राजेश विश्वकर्मा ड्रायवरी का काम करता था जो दिनंाक 3-8-22 की शाम लगभग 6 बजे उसका लड़का बोला कि मैं नरसिंहपुर जा रहा हूॅ, सुखसागर के डाक्टर साहब को लेकर रात 11 बजे तक आ जाउंगा बेटे की पत्नी कविता विश्वकर्मा ने रात लगभग 11-30 बजे राजेश के मोबाइल पर कॉल किया तो राजेश ने बताया कि 2 घण्टे और लगेगें, और 2 घण्टे बाद फोन लगाया जो नहीं लगा बेटे की तलाश आसपास रिश्तेदारों में मोहल्ला पड़ौस में की पता नहीं चला है। सूचना पर गुम इंशान कायम कर जांच मे लिया गया।
दोैरान गुम इंसान जांच के गुमाशुदा राजेश विश्वकर्मा के परिजनो एवं साक्षियों के कथन लेख किये जो अपने कथन मे बताये कि गुमशुदा राजेश विश्वकर्मा दिनंाक 3-8-22 की शाम लगभग 6 बजे अपनी बिना नम्बर की टीव्हीएस जुपिटर से घर से किसी डाक्टर को उनकी कार से नरसिंहपुर ले जाने का कहकर निकला था रात लगभग 11 बजे गुमशुदा की पत्नी से मोबाइल पर बात होने पर अनिल सिंगरहा से मिलने जाने की बात बताया था उसके बाद से मोबाइल से सम्पर्क नहीं हो सका जिसकी तलाश पर राजेश विश्वकर्मा का पता न चलने पर गुमशुदा के पिता यामचंद्र विश्वकर्मा की रिपेार्ट पर थाना बरगी में दिनंाक 6-8-22 को गुम इंशान क्रमांक 65/22 कायम कर जांच मे लिया गया।
दौरान गुमइंसान जांच के थाना संजीवनी नगर मे दिनंाक 7-8-22 को संजीवनी नगर स्थित लाल बिल्डिंग के सामने बंधन बैंक के पीछे कुआ के पानी के अंदर एक व्यक्ति का शव हाने की सूचना पर थाना प्रभारी संजीवनी नगर सुश्री शोभना मिश्रा हमराह स्टाफ के पहुंची, कुए के पानी से शव को निकलवाया गया। राजेश विश्वकर्मा का शव एवं जुपिटर गाडी संजीवनी नगर स्थित लाल बिल्डिंग के सामने बंधन बैंक के पीछे कुआ के पानी के अंदर मिला जिसके दोनो हाथ जुपिटर से बंधे है तथा दोनो पैर भी बंधे हैे।
घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी/कैंट सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल तथा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) स्वयं भी मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल. डॉक्टर नीता जैन की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
पीएमकर्ता डाक्टर ने मृतक की मृत्यु गला घोंटने से होना लेख किया है।
जांच पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा राजेश विश्वकर्मा की हत्या कर शव को छुपाने की नियत से शव के हाथ पेैर रस्सी एवं कपडे से बंाधकर तथा मृतक की जुपिटर स्कूटर में बांधकर कुंये में फैंक देना पाये जाने पर दिनॉक 8-8-2022 को अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 399/22 धारा 302, 201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश ंिसह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा के मार्गनिर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक बरगी/कैंट सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारी बरगी श्री रीतेश पाण्डे, थाना प्रभारी संजीवनी नगर सुश्री शोभना मिश्रा के हमराह क्राईम ब्रांच तथा थाना स्टाफ की टीमें गठित कर लगायी गयी ।
दौरान जांच कें मृतक के परिजनो के द्वारा मृतक राजेश विश्वकर्मा के द्वारा फोन से बात होने पर अंतिम बार किसी अनिल सिंगरहा से मिलने जाने की बात बतायी गयी थी ।
घटना स्थल के पास स्थित लाल बिल्डिंग ईडब्ल्यूएस क्वाटर मे रहने वालों को मृतक की फोटो दिखाकर देखे जाने के संबंध मे पतासाजी के साथ साथ संदेही अनिल सिंगरहा के संबंध मे भी पतासाजी की गयी । पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि संदेही अनिल सिंगरहा घटना स्थल के पास लाल बिल्डिंग के ईडब्ल्यूएस क्वाटर में किराये से रहता है संदेही अंनिल सिंगरहा के घर पर दबिश दी गयी जहॉ अनिल सिंगरहा एवं मौसेरा भाई शंकर सिंगरहा मिला, जिन्होंने पूछताछ करने पर संतुष्टीप्रद जवाब नही दिया।
संदिग्ध लगने पर दोनो को अभिरक्षा मंे लेकर सघन पूछताछ की गयी जिस पर पाया गया कि अनिल की पत्नी सावित्री सिंगरहा से मृतक राजेश विश्वकर्मा के नजायज संबंध होने के कारण अनिल सिंरगहा बहुत ज्यादा मानसिक रूप से परेशान था तथा घर मे निरंतर लडाई झगडा कर रहा था अनिल द्वारा बार बार अपनी पत्नी से आत्महत्या कर लेने की बात कही जाती थी और कहा जाता था की अब या तो राजेश जिंदा रहेगा या मैं ।
अनिल सिंगरहा ने पत्नी सावित्री सिंगरहा तथा मौसेरे भाई शंकर सिंगरहा के साथ मिलकर राजेश विश्वकर्मा को मारने की योजना बनायी योजनानुसार अनिल ने पत्नी सावित्री सिंगरहा से राजेश विश्वकर्मा को घर बुलाने के लिये कहा तो सावित्री सिंगरहा के द्वारा घटना के लगभग एक सप्ताह पूर्व से राजेश विश्वकर्मा को फोन लगाकर अपने घर बुलाया जाने लगा लेकिन किन्ही कारणवश राजेश विश्वकर्मा नहीं जा पा रहा था ।
घटना दिनांक 3-8-22 को राजेश विश्वकर्मा ने दिन मे सावित्री सिंगरहा को फोन कर बताया कि आज मै तुमसे मिलने घर आउंगा, यह बात सावित्री ने अपने पति अनिल और देवर शंकर को बतायी जिन्होंने योजना अनुसार राजेश विश्वकर्मा को रात भर के लिये घर बुलाने के कहा तो पुनः बातचीत मे सावित्री ने राजेश से कहा की आज घर मे कोई नही रहेगा तुम आज रात भर के लिये आ जाना। अनिल और शंकर योजनानुसार शाम से ही घर से चले गये थे। रात लगभग 9 बजे राजेश विश्वकर्मा सावित्री के घर पहुंचा जो थोडी देर घर मे रूका और अपने साथ लायी हुई शराब पी तथा मुर्गा खाया और यह कहते हुये चला गया कि मै रात को 12 बजे तक वापस आउंगा। यह बात सावित्री ने अपने पति और देवर को बता दी, कहे अनुसार राजेश विश्वकर्मा रात मे लगभग 12 बजे सावित्री विश्वकर्मा के घर लाल बिल्डिंग जी ब्लाक पहुंचा और रखी हुयी शराब पीकर खाना खाने के बाद सो गया, लगभग 1 घंटे के बाद जब राजेश विश्वकर्मा बहुत गहरी नींद मे था, तब सावित्री ने अपने पति और देवर को फोन करके घर बुला लिया, सोये हुये राजेश विश्वकर्मा पर अनिल ने घर मे रखे हुये डंडे से वार किया राजेश विश्वकर्मा के चिल्लाने पर सावित्री ने मुंह और शंकर ने पैर पकड लिये तथा अनिल ने राजेश का गला दबाकर हत्या कर दी एवं राजेश के शव को योजनानुसार उसी की जुपिटर मे बैठाकर हाथ पाव बांधकर लाल बिल्डिंग के पास के कुंए के पास लेकर गये और जूपिटर सहित कुंए मे फेंक दिया और घर लौटकर आ गये।
आरोपिया सावित्री सिंगरहा को भी अभिरक्षा में लेते हुये, आरोपियो से निशादेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा, 2 मोबाईल, मृतक के द्वारा उपभोग की गयी शराब की बोतल आरोपियो के घर से जप्त किया गया है। मृतक के मोबाइल को आरोपी अनिल के द्वारा तालाब मे फेंकना बताया गया है जिसकी तलाश की जा रही है ।
*उल्लेखनीय भूमिका -* अंधी हत्या का खुलासा करते हुये आरेापियेां को गिरफ्तार करने में नगर पुलिस अधीक्षक बरगी/कैंट सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारी बरगी रितेश पांडे, थाना प्रभारी संजीवनी नगर सुश्री शोभना मिश्रा, एवं चौकी प्रभारी धनवतरी नगर उप निरक्षक सतीश झारिया, थाना बरगी के उनि शशिकला उइके, स.उ.नि. रवि सिंह परिहार, आरक्षक अरविन्द सनोडिया, अनुज बघेल, संजीवनी नगर से आरक्षक राहुल भदोरिया, संदीप क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र बिलोहा, आरक्षक. मुकुल गौतम, मोहित उपाध्याय, वीरेन्द्र सिंह, मुकेश परिहार, अमित की सराहनीय भूमिका रही ।







Users Today : 3
Users This Month : 276
Total Users : 234201
Views Today : 3
Views This Month : 503
Total views : 55904



