जबलपुर – कार्तिक होटल के समीप घरेलू गैस सिलेंडर से ऑटो में गैस भरने वाले एक आरोपी को ओमती पुलिस ने किया गिरफ्तार।
श्रम वीर भारत न्यूज़/क्राइम/ टुडे 25/6/21
जबलपुर – ओमती थाना प्रभारी एस पी एस बघेल ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात मुखबिरों से सूचना मिली कि कार्तिक होटल के पास एक व्यक्ति घरेलू गैस सिलेंडर से अनाधिकृत रूप से एलपीजी गैस रिफिलिंग कर रहा है वही सूचना पर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई जहां एलपीजी गैस सिलेंडर का प्रयोग करते हुए इलेक्ट्रॉनिक कांटा में सिलेंडर उल्टा रखकर ऑटो में गैस भर रहा आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। वहीं ऑटो में गैस भरवा रहा ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया गैस भरने वाले को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम छोटा साहिब पिता मोहम्मद सिद्दीक़ी उम्र 30 वर्ष निवासी अखाड़े के के पास नया मोहल्ला ओमती बताया। ओमती पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर,एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक इलेक्ट्रॉनिक मोटर जप्त करते हुए आरोपी छोटे साहिब के विरुद्ध धारा 285 दंड विधान सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।






Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 4
Views This Month : 9
Total views : 62821



