Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, फरार 1 की तलाश, 11 किलो गांजा कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये का एवं मोटर सायकिल जप्त

 मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, फरार 1 की तलाश, 11 किलो गांजा कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये का एवं मोटर सायकिल जप्त

By manu Mishra 6August 2022

        

मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, फरार 1 की तलाश, 11 किलो गांजा कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये का एवं मोटर सायकिल जप्त  By manu Mishra 6August 2022
 प्रतीकात्मक फोटो


 पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।

         

 आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे एवं उप पुलिस अधीक्षक  ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार के मार्गदर्शन में थाना कुण्डम की टीम को 11 किलो ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपियों को रंगे हाथ पकडने में सफलता प्राप्त हुई है।  

See also  बायोकॉन को कोरोना इलाज के उपकरण बनाने डीसीजीआई की मंजूरी

   X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X           

थाना प्रभारी कुण्डम श्री प्रताप सिंह मरकाम ने बताया कि  दिनॉक 5-08-2022 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि  जबलपुर तरफ से तीन लड़के एक काले रंग की पल्सर मोटर सायकल से अवैध मादक पदार्थ गांजा 2 बैग मे लेकर बेचने की फिराक में कुण्डम तरफ आ रहे हैं यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडे जायेंगे। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से दबिश देते हुए ग्राम पड़रिया मेन रोड बीजापुर तिराहा के पास नाकेबंदी की गयी, जबलपुर तरफ से मुखबिर के बतायेनुसार काले रंग की पल्सर मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एनटी 3281 में तीन युवक 2 बैग लिखे कुण्डम तरफ आते दिखे, मोटर सायकल में पीछे बैठा युवक पुलिस केा देखकर मोटर सायकल से उतरकर भाग गया घेराबंदी कर 2 युवकों केा पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम क्रमशः रितिक राय उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नेगई चौकी सिलोड़ी थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी एवं सोनल राय उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम मैेहरा सिवनी थाना निवास जिला मण्डला बताते हुये भागने वाले का नाम अरूण उर्फ सौरभ सोनी निवासी त्रिमूर्तिनगर गली नम्बर 2 चंण्डाल भाटा थाना गोहलपुर  बताये, दोनों को सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर दोनों बेैगों में टेप से लिपटे हुये 6 पैकिटों में मादक पदार्थ गांजा मिला, तौल करने पर 6 पैकिटों में 11  किलो  मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए का  होना पाया गया जिसे परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकिल सहित जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार आरोपी आरोपी अरूण उर्फ सौरभ सोनी निवासी त्रिमूर्तिनगर गली नम्बर 2 चंण्डाल भाटा  की तलाश जारी है।

See also  अबोध 7 वर्षीय बालिका के साथ पैशाचिक गंदा काम करने वाले आरोपी को मान्नीय न्यायालय ने 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 20 हजार रूपये के अर्थदंड से किया गया दण्डित By manu Mishra श्रम वीर भारत न्यूज़ 6अगस्त 2022


 *उल्लेखनीय भूमिका-* दोनों अरोपियों को रंगे हाथ गांजे के साथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक गोवर्धन सिंह ठाकुर, आरक्षक जयप्रकाश, मनोहर नगेले की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights