Breaking News

पत्नी को पेड़ से बांधकर बरसाए डंडे, VIDEO:दोस्त के साथ देखकर बौखलाया पति, चार गिरफ्तार, दो नाबालिग डिटेन By manu Mishra 30 July 2022

पत्नी को पेड़ से बांधकर बरसाए डंडे, VIDEO:दोस्त के साथ देखकर बौखलाया पति, चार गिरफ्तार, दो नाबालिग डिटेन

By manu Mishra 30 July 2022

 


    पत्नी को पेड़ से बांधकर बरसाए डंडे, VIDEO:दोस्त के साथ देखकर बौखलाया पति, चार गिरफ्तार, दो नाबालिग डिटेन By manu Mishra 30 July 2022

    पत्नी को पेड़ से बांधकर बरसाए डंडे, VIDEO:दोस्त के साथ देखकर बौखलाया पति, चार गिरफ्तार, दो नाबालिग डिटेन By manu Mishra 30 July 2022


    पत्नी को उसके दोस्त के साथ देखकर पति बौखला गया। उसने पत्नी को पेड़ से बांधकर जमकर डंडे बरसाए। महिला को 7 घंटे तक पत्नी को बांधे रखा गया। मामला बांसवाड़ा जिले के घाटोल का है। शुक्रवार रात इसका VIDEO भी सामने आया है। करीब 9 सेकंड के वीडियो में आरोपी पति डंडे से पिटाई करते दिख रहा है। करीब छह महीने पहले महिला की शादी हुई है।

    SP राजेश कुमार मीणा ने बताया कि VIDEO सामने आने के बाद पुलिस ने रात करीब 2 बजे पति-पत्नी की पहचान की। पीहर में पिता के घर मौजूद महिला से पुलिस ने रात को ही FIR ली। घाटोल थानाधिकारी CI प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में महिला के पति महावीर कटारा, जेठ कमलेश कटारा, मणिलाल और बृजेश निनामा की गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है। मामले में महिला के 161 में बयान दर्ज किए गए है। मामले की जांच थाने के ASI राजमल को सौंपी गई है।

    See also  थाना माढोताल पुलिस की कार्यवाही, लूट करने वाले आरोपी चंद घंटों में पकड़े गये, छीने हुये नगद 1500 रूपये, घटना में प्रयुक्त 1 पिस्टल, 1 कारतूस, 1 चाकू, 1 मोटर सायकिल जप्त

    R (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); R

    घटनाक्रम की शुरुआत शक के साथ हुई। महिला अपने पुराने दोस्त के साथ मौसी सास के घर गई थी। मौसी सास ने प्रेम-प्रसंग का अंदेशा जताते हुए दोनों को घर में बंधक बना लिया और महिला के पति को इसकी जानकारी दे दी।

    घाटोल DSP कैलाशचंद्र बोरीवाल ने बताया कि महिला अपने निजी काम से 24 जुलाई को घाटोल कस्बे में गई थी। उसकी ससुराल हेरो गांव में है और पीहर मिया का पाड़ला में। वहां महिला की मुलाकात गोरधन पाड़ौली ( निचलापाड़ा) निवासी उसके पुराने दोस्त देवीलाल पुत्र शांति मईड़ा से हुई। महिला ने पुलिस को बताया कि वहां पर उसने देवीलाल को उसकी मौसी सास के घर मुड़ासेल छोड़ने की बात कही। पेशे से ड्राइवर देवीलाल ने उसे उसकी मौसी सास के घर छोड़ा। यहां शक के आधार पर मौसी सास ने दोनों को बंधक बना लिया।

    महिला के दोस्त को भी पेड़ से बांधा। महिला अपने पुराने दोस्त के साथ मौसी सास के घर गई थी। मौसी सास ने प्रेम-प्रसंग का अंदेशा जताते हुए दोनों को घर में बंधक बना दिया।

    See also  TI को पिता तुल्य माना, उसी पर रेप केस:MP के TI और लेडी कॉन्स्टेबल की लव स्टोरी में FIR; बोली-मांग में सिंदूर भरकर चुप कराया By manu Mishra 4अगस्त 2022

    सात घंटे तक पेड़ से बांधे रखा

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि मौसी सास के घर से लाने के बाद आरोपियों ने उसके साथ देवीलाल को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद पति महावीर कटारा, जेठ कमलेश, जेठानी सुंका औश्र मामा ससुर के लड़कों ने डंडों और जूतों से जमकर मारपीट की। करीब 7 घंटे तक पेड़ से बांधकर पीटते रहे। इसके बाद सामाजिक स्तर पर भांजगड़ा (समझौता) कर देवीलाल से रुपए भी ऐंठे गए।

    पेड़ से बांध महिला को बुरी तरह से पीटा। आरोपियों ने मारपीट से जुड़े तीन वीडियो बनाए थे।

    तीन वीडियो के आधार पर बदमाशों तक पहुंची पुलिस

    आरोपियों ने मारपीट से जुड़े तीन वीडियो बनाए थे। एक वीडियो में बदमाश ने महिला से घाटोल जाने की वजह पूछी थी। इसके बाद पुलिस ने घाटोल से सटे खमेरा, घाटोल, मोटा गांव और भूंगड़ा थाना इलाकों में पड़ताल की। रात करीब 11 बजे लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस बदमाशों तक पहुंची।

    महिला को पेड़ से बांधते हुए आरोपी। इस दौरान महिला ऐसा करने की वजह पूछती रही।

    See also  नकली जेवर देकर झटके सवा लाख करदी 420 By manu Mishra 31may,2022

    दोनों के बीच सिर्फ फ्रेंडशिप की बात सामने आई : पुलिस

    DSP कैलाशचंद्र ने बताया कि पूछताछ में महिला और युवक के बीच केवल फ्रेंडशिप होने की बात सामने आई है। उनके बीच किसी तरह के रिश्ते की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में सभी प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

    Facebook
    Twitter
    LinkedIn

    Related Posts

    Verified by MonsterInsights