Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

Mp news Jabalpur पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत थाना बेलबाग पुलिस द्वारा आज कबाड़ी एवं शातिर बदमाश नौशाद अली जिसके विरूद्ध 24 अपराध पंजीबद्ध है को जारी एन.एस.ए. के वारंट में विधिवत गिरफ्तार कर कराया गया केन्द्रीय जेल जबलपुर में बंद

 By manu Mishra August 3,2022

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

 थाना प्रभारी बेलबाग सुश्री प्रियंका केवट  ने बताया कि नौशाद कबाड़ी पिता सज्जाद अली उम्र 49 वर्ष निवासी 8 नल छोटी ओमती थाना बेलबाग  का एक शातिर अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति  है जिसके विरूद्ध थाना बेलबाग  में हत्या कर प्रयास, लूट,  दुराचार, छेड़छाड़ , अवैध वसूली, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट, बलवाकर  मारपीट  एवं चोरी के वाहन खरीदकर काटकर बेचना आदि के  24 अपराध पंजीबद्ध है, 

See also  जबलपुर : निर्देशों की उड़ी धज्जियां, आधी शटर खोलकर धड़ल्ले से बेची जा रही पुस्कतें

@ (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); @

जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी, किंतु नौशाद कबाड़ी  आदतों में सुधार न लाकर वर्ष 1999 से लगातार अपराध घटित किये जा रहा है, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है,

इस बात को दृष्टिगत रखते हुये *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था।

आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी.भारद्वाज के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश नौशाद कबाड़ी  के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, *जिला दण्डाधिकारी जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी (भा.प्र.से.)* के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत दिनांक 2 अगस्त 2022 को वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश नौशाद कबाड़ी को जारी एन.एस.ए. के वारण्ट में विधिवत गिरफ्तार कर आज 3 अगस्त 2022 को केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया है।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  ब्रेकिंग न्यूज ( बरगी बांध) अलर्ट रहे आज दिनांक 17/08/22 दिन बुधवार को सुबह 8.00 बजे बरगी बांध का लेबल 422.25 मीटर हो गया है। By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights