Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

मोटर सायकिल से जाते समय रास्ता रोककर गालीगलौज करने पर प्राणघातक हमला ,एक घायल की दौरान उपचार के मृत्यु, आरोपी युवक 15 वर्षीय किशोर सहित पुलिस गिरफ्त में By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 22,8,2022

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 मोटर सायकिल से जाते समय रास्ता रोककर गालीगलौज करने पर प्राणघातक हमला ,एक घायल की दौरान उपचार के मृत्यु, आरोपी युवक 15 वर्षीय किशोर सहित  पुलिस गिरफ्त में

By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 22,8,2022

मोटर सायकिल से जाते समय रास्ता रोककर गालीगलौज करने पर प्राणघातक हमला ,एक घायल की दौरान उपचार के मृत्यु, आरोपी युवक 15 वर्षीय किशोर सहित  पुलिस गिरफ्त में By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 22,8,2022
प्रतीकात्मक फोटो

थाना  गढ़ा अपराध क्र. –  584/2022  धारा  – 294,324,307,302,201,34 भादवि  

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी:-*

1- रवि यादव पिता श्रीराम प्रसाद उम्र 20 वर्ष  निवासी बजरंग नगर मेडिकल कालेज  गढ़ा

2 – 15 वर्षिय किशोर 


फरार आरोपी – शिब्बू उर्फ शिवम मराठा


*घटना का विवरण -*  थाना गढा में दिनांक 20-8-22 की रात लगभग 9-15 बजे राजेन्द्र पटैल उम्र 39 वर्ष निवासी बजरंग नगर, गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 19-8-22 को उसका छोटा भाई रिब्बू पटैल उर्फ रामसिंह पटैल उम्र 37 वर्ष अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एमपी 0719 से घर से निकला था, दिनंाक 20-8-22 की रात लगभग 1-30 बजे मोहल्ले के जगतपाल सिंह लोधी ने उसे बताया कि मैं अभी मटकी फोड़ कार्यक्रम देखकर वापस आ रहा था बजरंग बली मंदिर के सामने बजरंग नगर में तुम्हारे भाई रिब्बू तथा श्रीकांत के साथ रवि यादव, शिब्बू एवं उनके 15 वर्षिय साथी ने मारपीट कर दोनों केा घायल कर दिया है, वह तथा बंसंत पटैल बीच बचाव करने लगे तो तीनो ने हमारे साथ भी गाली गलौज कर बोले कि यहंा से चले जाओ, जगत पाल सिंह लोधी के बताने पर वह अपने परिवार के साथ बजरंग नगर में मौके पर जाकर देखा उसका भाई रिब्बू उर्फ रामसिंह पटैल तथा श्रीकांत दाहिया दोनों ओंधे मुंह घायल अवस्था में पड़े थे, रिब्बू के सिर नाक, दाढ़ी तथा श्रीकंात दाहिया केा वायें कान, सिर मेे चोटें थी भाई की मोटर सायकल वहीं पर खड़ी थी, श्रीकांत दाहिया बेहोश था उसके भाई रिब्बू ने बताया कि मुझे एवं श्रीकांत दाहिया को जान से मारने की नियत से रवि यादव, शिब्बू एवं उनके 15 वर्षिय साथी  ने गाली गलौज कर किसी धारदार चीज से हमलाकर चोटें पहुॅचाई है, बताते हुये उसका भाई भी बहोश हो गया था, उसने दोनों घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशलिटी में भर्ती कराया है। रिपोर्ट पर धारा 294, 324, 307, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  हत्या नाव में सवारी बैठाने की बात को लेकर 2 दिन पूर्व हुये विवाद पर आज पुनः विवाद करते हुये हाथ घूसों से मारपीट एवं चाकू से हमला कर युवक की हत्या, 3 आरोपी चंद घंटे में पकड़े गये, फरार 1 की तलाश By manu Mishra 12जुलाई2022

                वही दौरान उपचार के  घायल श्रीकांत दाहिया उम्र 27 वर्ष  की  मेडिकल कालेज गढ़ा में मृत्यु हो गयी। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही करते हुये प्रकरण में धारा 302 भादवि का ईजाफा किया गया ।

                          पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल  एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री तुषार सिंह के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी गढा श्री राकेश तिवारी के नेतृत्व में  थाना गढा की टीम गठित कर लगायी गयी।

See also  Mp news Jabalpurक्राइम ब्रांच एवं बेलखेड़ा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, सट्टा लिखते सटोरिया रंगे हाथ पकड़ा गया, नगद 10 हजार 700 रूपये जप्त तथा अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार 44 पाव देशी शराब जप्त By manu Mishra 3August2022

                   गठित टीम द्वारा आज दिनांक 21.08.2022 को  विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर आरोपी रवि यादव तथा 15 वर्षिय किशोर को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया तथा पूछताछ की गई जिस पर दोनो ने बताये कि हम दोनों एवं शिब्बू उर्फ शिवम मराठा एक साथ एक मोटर साइकिल पर बैठकर अपने घर जा रहे थे बजरंग बली के मंदिर के पास बजरंग नगर गढ़ा पहुँचे तो श्रीकांत दाहिया एंव रिब्बू उर्फ रामसिंह पटेल शराब के नशे में रास्ते में मिले जो हमें रोककर गाली गलौच करने लगे हमने उन्हे मना किया तो हमारे साथ मारपीट करने लगे जिस पर हम आवेश में आ गये और हम तीनों ने मिलकर श्रीकांत व रिब्बू को अपने पास रखे प्लाष्टिक व लोहे के पाईप तथा वही पर पड़े लोहे की एक चपटी पट्टी से मारा जिससे श्रीकांत दाहिया एंव रिब्बू उर्फ रामसिंह पटेल के सिर तथा शरीर के अन्य भागों में चोटें लग कर खून निकलने लगा एवं दोनों घायल होकर वहीं पर गिर पडे तो हम घबराकर वहाँ से भाग गये थे।

See also  पैट्रोलपंप कर्मियों से शराब पीने के लिये रूपयों की मांग, रूपये न देने पर चाकू से हमला करने वाले आरेापियों को पकडने गयी पुलिस पर हमला कर पीटने वाले फरार 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर कराया गया न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल में निरूद्ध

           दोनों  की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त प्लास्टिक एवं लोहे के पाईप तथा लोहे की एक चपटी पट्टी को जप्त करते हुये प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर दिनॉक 22-8-22 को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। फरार आरोपी शिब्बू उर्फ शिवम मराठा की तलाश जारी है।


 *उल्लेखनीय भूमिका-*   सरगर्मी से तलाश कर  हत्या करने वाले आरोपी युवक एवं 1 किशोर को पकडने   मे थाना प्रभारी थाना गढा  राकेश तिवारी , उप निरीक्षक बृजेन्द्र तिवारी, सउनि जगदीश चडार, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम, आरक्षक. राहुल, पुष्पराज, अनिल, अश्वनी, आशीष सिंह, राजेश्वर मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही ।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights