Breaking News

Mp news Jabalpur अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 400 पाव देशी शराब एवं क्रेटा कार जप्त By manu Mishra 1agust 2022

Mp news Jabalpur अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 400 पाव देशी शराब एवं क्रेटा कार जप्त 

By manu Mishra 1agust 2022

      

अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 400 पाव देशी शराब एवं क्रेटा कार जप्त  By manu Mishra 1agust 2022


पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब  की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

           

 आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल  एवं एसडीओपी पाटन सुश्री सारिका पाण्डे के मार्गदर्शन में थाना बेलखेडा पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को क्रेटा कार में अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।

See also  क्यों इस वजह से नाराज हुए कॉंग्रेस विधायक:पार्टी संगठन को खुली चेतावनी,नहीं हुई सुनवाई तो लूंगा अपना निर्णय

     @ (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); @     

  थाना प्रभारी बेलखेड़ा श्री विजय अम्भोरे ने बताया कि दिनांक 31-7-22 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार में 2 व्यक्ति अवैध रूप स शराब रखे हुये शहपुरा से बेलखेड़ा की ओर आ रहे हैं, सूचना पर मुखबिर द्वारा बतायेनुसार क्रेटा कार क्रमांक एमपी 20 सीएफ 3346 को रोकने का प्रयास किया जो पुलिस केा देखकर कार का चालक मानेगांव से इमलिया रोड तरफ मुड़ गया कार को घेराबंदी करते हुये रोककर कार में सवार दोनों युवकों से नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम क्रमशः सजन झारिया उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पुरवा पटपरा थाना बरेला एंव मंगल गौड़ उम्र 19 वर्ष निवासी देवरी थाना बरेला बताये जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर कार में 8 पेटी में 400 पाव देशी शराब  रखे मिली । आरोपियों के कब्जे से 400 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त क्रेटा कार क्रमांक एमपी 20 सीएफ 3346 जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहां से एवं किससे प्राप्त की गई है के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

See also  मिनी ट्रक के पलटने से 3 मजदूर घायल, चालक की दबने से अकाल मृत्यु By manu Mishra 9June 2022


 *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ने के सहायक उप निरीक्षक महेश सिंह मरकाम, आरक्षक दिनेश विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights