Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

अमेरिका में मां ने किया अपने तीन मासूम बच्चों का मर्डर, अरेस्ट

 

अमेरिका में मां ने किया अपने तीन मासूम बच्चों का मर्डर, अरेस्ट

News shramveer bharart
लॉस एंजिलिस. अमेरिका के लॉस एंजिलिस के एक अपार्टमेंट में अपने तीन छोटे बच्चों की हत्या (Murder) करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है. बच्चों के संरक्षण को लेकर महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को तुलेयर काउंटी में इस जघन्य घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला लिलियाना कैरिलो (30) वहां से फरार हो गयी. अधिकारियों ने काफी दूर तक उसका पीछा किया और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ की खबर में परिवार अदालत के दस्तावेजों के हवाले से बताया गया कि महिला के पति एरिक डेंटन ने एक मार्च को तीनों बच्चों का संरक्षण मांगा था. एक बच्चे की उम्र तीन साल, दूसरे की उम्र दो साल और तीसरे बच्चे की उम्र छह महीने थी. मामले में 14 अप्रैल को सुनवाई होने वाली थी. अखबार के साथ साक्षात्कार में डेंटन ने इस बात की पुष्टि की कि कैरिलो ने मनोरोगी की तरह बर्ताव करना शुरू कर दिया था जिसके कारण बच्चों के संरक्षण को लेकर कैरिलो के साथ उसका विवाद चल रहा था. रविवार को वह डेंटन को बच्चे सौंपने वाली थी.

लॉस एंजिलिस पुलिस के अधिकारी लेफ्टिनेंट राउल जोवेल ने बताया कि बच्चों की दादी शनिवार सुबह जब काम से घर लौटी तो उसने घर पर बच्चों के शव देखे और उनकी मां को लापता पाया. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार बच्चों की चाकू घोंपकर हत्या की गयी है हालांकि इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. उन्होंने बताया कि कैरिलो को तुलेयर काउंटी में पोंडेरोसा इलाके से गिरफ्तार किया गया जो बेकर्सफील्ड से करीब 100 मील उत्तर में है.
See also  कोरोना से जंग में अमेरिका ने पकड़ी गलत दिशा, न्यूयॉर्क के अलावा सभी स्थानों पर बढ़ा संक्रमण
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights