(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
जबलपुर ARTO के घर में मिनी थिएटर और बार:EOW को 5 मकान, दो कारें और 16 लाख कैश मिला; क्लर्क पत्नी गायब
By manu Mishra shramveerbharat news 18,8,2022
जबलपुर ARTO के 10 हजार वर्गफीट के महल जैसे मकान में ऐश-ओ-आराम के तमाम इंतजाम मिले हैं। EOW की टीम को ARTO संतोष पाल और उनकी क्लर्क पत्नी रेखा पाल के पास से जो संपत्ति मिली है वह उनकी आय से 650% ज्यादा है। इनके दस्तावेज और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
⭐ (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); ⭐
EOW के छापे की भनक ARTO को पहले ही लग गई थी, इसलिए उन्होंने कुछ बेशकीमती सामान दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। जब टीम बुधवार देर रात छापा मारने पहुंची तो रेखा पाल घर में नहीं मिलीं। रेखा पाल ARTO ऑफिस में ही क्लर्क हैं।
घर में मिले सोने-चांदी के जेवर और कैश
आज सुबह भी EOW की टीम ने संतोष पाल की संपत्तियों की छानबीन शुरू की। गुरुवार को 16 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर मिले। ARTO के शताब्दीपुरम स्थित घर में बेसमेंट के अलावा तीन माले भी हैं। EOW को प्राप्त शिकायत का सत्यापन निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी से कराया गया था
EOW की टीम ने ARTO और उनकी क्लर्क पत्नी रेखा पाल के घर देर रात छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम को पाल दंपती की आय से 650% अधिक संपत्ति मिली है।
ऐश-ओ-आराम का हर सामान मिला
ARTO संतोष पाल के शताब्दीपुरम में स्थित बेसमेंट वाले तीन मंजिला आलीशान घर में सारा सामान लग्जरी है। घर में लिफ्ट से लेकर महंगी शराब रखने का वुडन केस, गार्डन, स्विमिंग पूल, झूमर सहित बेहद कीमती सामान मिला है। वहीं आज ARTO के बैंक लॉकर, बैंक खातों के बारे में भी खुलासा हो सकता है।
EOW की टीम को 16 लाख रुपए नकद और लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर मिले हैं। आज ARTO संतोष पाल के खातों और लॉकर की जांच की जाएगी।
ARTO को पहले ही लगी भनक
जानकारी के मुताबिक AFRTO संतोष पाल को छापे की भनक पहले ही लग चुकी थी। इसके बाद वह कुछ लग्जरी सामान को दूसरी जगह शिफ्ट कर रहा था। इसी कारण EOW की 30 सदस्यों की टीम को देर रात छापा मार कार्रवाई करनी पड़ी। हालांकि, कौन सा सामान कहां भेजा गया है, इसकी जानकारी भी EOW की टीम जुटा रही है।
ARTO संतोष पाल के बंगले में लॉन के साथ स्वीमिंग पूल भी है। इस पूल के पास सभी प्रकार की लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं।
पुलिस अधीक्षक EOW देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत का कहना है कि सर्चिंग अभी जारी है। संपत्ति, दस्तावेज के जो भी साथ में लेंगे उनके आधार पर आरोपित की संपत्ति का आकलन किया जाएगा। ARTO संतोष पाल व ARTO कार्यालय में लिपिक उनकी पत्नी रेखा पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
EOW की टीम ने एआरटीओ संतोष पाल और उनके ही ऑफिस में उनकी क्लर्क पत्नी रेखा पाल के घर देर रात छापा मारा। इसमें नकदी, जेवर और संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं।
छापे के दौरान घर पर नहीं थी पत्नी
जानकारी के मुताबिक EOW की कार्रवाई के दौरान ARTO संतोष पाल की पत्नी रेखा पाल घर में मौजूद नहीं थी। इसके बाद टीम को आशंका है कि ARTO द्वारा जरूरी दस्तावेज व सामान कहीं भेजकर छिपा दिया गया है। इन सभी बिंदुओं पर EOW टीम जांच में जुटी हुई है।
ARTO पाल ने बंगले पर ही एक मिनी थिएटर बनवा रखा था। जिसमें आगे चार सीट है, जबकि पीछे रेस्टिंग काउच रखा हुआ है।
सत्यापन में मिले साक्ष्यों के आधार पर अपनी सेवा अवधि के दौरान संतोष पाल और उनकी पत्नी रेखा पाल को वैध स्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में उनके खर्च और अर्जित संपत्ति 650 प्रतिशत अधिक मिली। इसके कारण अपराध को पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया गया है।
एआरटीओ संतोष पाल और उनक पत्नी रेखा पाल का जबलपुर के शताब्दीपुरम में आलीशान मकान बना है। 10 हजार वर्गफीट पर बने इस तीन मंजिला मकान में बेसमेंट भी है।
जांच में यह संपत्ति आई सामने
ग्वारीघाट में पीपी कॉलोनी में 1,247 वर्गफीट का आवासीय भवन।
शंकरशाह वार्ड में 1,150 वर्गफीट का आवासीय भवन।
शताब्दीपुरम एमआर 4 रोड में दो आवासीय भवन कुल 10 हजार वर्गफीट में।
कस्तूरबा गांधी वार्ड में 570 वर्गफीट का आवासीय भवन।
गढ़ा फाटक में 771 वर्गफीट का आवासीय भवन।
चरंगवा रोड स्थित ढीमरखेड़ा में फार्म हाउस 1.4 एकड़ में।
कार आई 20 एमपी 20 सीबी 5455
स्कॉर्पियो एमपी 20 एचए 5653
पल्सर बाइक एमपी 20 एमएफ 2688
बुलेट एमपी 20 एमस जेड 5455
ARTO के शताब्दीपुरम स्थित घर में बेसमेंट के अलावा तीन माले भी हैं। मकान में लाखों रुपए के झूमर लगे हुए हैं।









Users Today : 13
Users This Month : 57
Total Users : 233595
Views Today : 14
Views This Month : 83
Total views : 54842



