26 साल की महिला के शरीर में मिले दो प्राइवेट पार्ट और दो गर्भाशय, डॉक्टर्स भी हैरान

हर महीने दो पीरियड्स का दर्द सहती थी महिला
रिपोर्ट के अनुसार, 26 साल की ब्रिटनी जैकब्स ने बताया कि वह हर महीने दो पीरियड्स की दर्द से गुजरती थी। उसे अपने पति के साथ संबंध बनाते समय भी काफी दर्द का सामना करना पड़ता था। इस महिला ने सोशल मीडिया में एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उसने बताया कि मैंने अपने दुर्लभ शरीर की बनावट के कारण शुरू से ही काफी ज्यादा दर्द सहा है। तब मुझे यह मालूम नहीं था कि मेरे शरीर में कई अंग एक से अधिक हैं।
बच्चे को जन्म देते समय हुआ खुलासा
जब महिला पहली बार प्रेगनेंट हुई तो उसे बच्चे को जन्म देने के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां भी उसे भयंकर लेबर पेन का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद डॉक्टरों ने स्मीयर टेस्ट कर दर्द की तह तक पहुंचने का फैसला किया। लगभग 30 घंटे तक लेबर पेन सहने के बाद डॉक्टर ने उस महिला को बताया कि उसके शरीर में दो वेजिना, दो सरवेक्स और दो यूट्रस हैं।





Users Today : 0
Users This Month : 13
Total Users : 236656
Views Today :
Views This Month : 20
Total views : 59113



