Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 44 नए केस, एक्टिव मरीज अब बढ़कर हुए 185

रायपुर. कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) हर दिन नए रिकॉर्ड बनाते जा रहा है. पिछले रविवार को जहां दिनभर में 25 नए मरीज मिले थे. वहीं इस रविवार 24 मई को एक दिन में 36 नए मरीज मिलने का रिकॉर्ड बना, तो वहीं शनिवार को ही प्रदेश में सर्वाधिक 44 नए मामले सामने आए थे. रविवार को 36 नए मामले आने के बाद छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों (COVID-19) की संख्या 185 हो चली है. तो वहीं कुल मरीजों की बात करें तो यह संख्या 252 तक पहुंच गई है.
जानकार बताते हैं कि आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है क्योंकि अभी पंजीकृत 140000 के करीब लोगों का छत्तीसगढ़ आना बाकी है. ऐसे में छत्तीसगढ़ की स्थिति कितनी भयावह होगी इस बात का अंदाजा लगाना फिलहाल मुश्किल है. रविवार को एक दिन में जहां 36 नए मामले मिलने से खलबली मच गई, वहीं 03 कोरोना को मात देने में सफल हुए है. रविवार को जांजगीर जिले के 02 और कोरिया जिले का 01 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं. स्वस्थ्य हुए मरीजों 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने ने निर्देश दिए गए है.
एक्टिव मरीजों की संख्या 185
छत्तीसगढ़ में कोरोना पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ते जा रही है. मौजूद सप्ताह में प्रतिदिन 30 के करीब मरीज मिले हैं. जिलेवार एक्टिव मरीजों की बात करें तो कोरबा से 13, राजनांदगांव से 21,बिलासपुर से 38, बलोद से 16, जांजगीर से 10, बलौदाबाजार से 19,  कवर्धा से 07,  मुंगेली से 13,  रायगढ़ 10, रायपुर से 01,  सुरजपुर से 01, सरगुजा से 07, कांकेर से 05, कोरिया से 06, गरियाबंद से 05, गोरेला पेंड्रा मरवाही से 03, बेमेतरा से 02, बलरामपुर से 07, जशपुर से 01 मरीज एक्टिव हैं. तो वहीं अब तक 67 कोरोना को मात देने में सफल हुए हैं.
जांच का आंकड़ा पहुंचा 52 हजार के पार
छत्तीसगढ़ में जिस तेजी से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है जांच की रफ्तार में भी थोड़ी तेजी नज़र आ रही है. मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ में कुल 52878 संदिग्धों की जांच की गई है, जिनमें 49996 संदिग्ध नेगेटिव तो अब तक 252 के पॉजिटिव मिले हैं वहीं 3360 संदिग्धों की जांच जारी है.
See also  उच्च न्यायालय में एसी की जगह पंखे का होगा प्रयोग
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights