Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कुलगाम में आतंकियों तथा सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

कुलगाम । कुलगाम जिले के मंजगाम क्षेत्र में सोमवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। क्षेत्र में फिलहाल मुठभेड़ जारी है। माना जा रहा है कि अब भी एक आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में है। सोमवार तड़के आतंकियों की मौजूदगी की सूचना प्राप्त होने के बाद सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इसी बीच कुलगाम तथा शोपियां जिलों में हिसंक प्रदर्शनों के मद्देनजर प्रशासन ने माबाईल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के सुरक्षाबलों को जिले के मंजगाम क्षेत्र के हांजीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही सेना की 34 आरआर, सीआरपीएफ तथा एसओजी की एक संयुक्त टीम ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अभी तक दो आतंकियों को मार गिराया है। क्षेत्र में मुठभेड़ फिलहाल जारी है।
सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों द्वारा सोमवार सुबह शुरू किए गए तलाशी अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थराव शुरू कर दिया, जिसके बाद सुरक्षाबलों को कार्रवाई करनी पड़ी।
See also  हिमाचल में 75 फीसदी मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, 10 दिन से कोई नया मामला नहीं
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights