जबलपुर। साइबर ठगों ने इस बार आईटीबीपी के एक जवान को निशाना बनाते हुए बिजली बिल अपडेट कराने के नाम पर बड़ी ठगी की वारदात को अंजाम दिया। ठगों ने व्हाट्सएप पर संदिग्ध लिंक भेजकर जवान का मोबाइल हैक कर लिया और उसके बैंक खाते से करीब 1 लाख 79 हजार रु पये निकाल लिए। मामले की शिकायत पीड़ित ने गोराबाजार थाना में दर्ज कराई गई है।
गोराबाजार पुलिस ने बताया कि विनायक नगर निवासी सरिता देवी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पति नरेंद्र कुमार आईटीबीपी की 35वीं बटालियन में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं और वर्तमान में उत्तराखंड में तैनात हैं। पति उपचार के लिए नोएडा स्थित आईटीबीपी बेस अस्पताल में भर्ती थे, तभी मोबाइल पर ठगबाजों ने नरेंद्र कुमार को बातों में उलझाकर बिजली बिल अपडेट करने की बात कहते हुए लिंक भेजा।
लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन पूरी तरह से फ्रीज हो गया और कुछ देर तक काम करना बंद कर दिया। कुछ घंटों बाद जब मोबाइल सामान्य हुआ तो होश उड़ गए। मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे कटने के लगातार मैसेज आने लगे। पत्नी सरिता देवी की शिकायत पर गोराबाजार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।





Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



