Breaking News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से युवतियों को ब्लैकमेल करने वाले को पुलिस ने नागपुर से दबोचा

जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए युवतियों को ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर सैकड़ों युवतियों को अपने जाल में फंसाता था और उनकी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे और शारीरिक संबंध की मांग करता था।

मामला बरगी थाना क्षेत्र का है, जहां 11 मार्च को 23 वर्षीय युवती ने थाना बरगी में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि साहिल विश्वकर्मा नाम का युवक उसकी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

See also  जबलपुर–भोपाल हाईवे पर शहपुरा के समीप स्थित रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के एक हिस्से के ढहने की प्रारंभिक वजह सामने

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर कई युवतियों को ब्लैकमेल करता था और वारदात के बाद नागपुर में छिपा हुआ था। बरगी पुलिस की टीम नागपुर पहुंची और आरोपी साहिल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights