जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत रद्दी चौकी क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक बजे हड़कंप मच गया, जब नाले की सफाई के दौरान सेना द्वारा उपयोग में लाया जाने वाला बम खोल (शेल) मिला। यह स्थान कबाड़ कारोबारी शमीम के घर के ठीक पीछे स्थित होना बताया जा रहा है। दरअसल, नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नाले के भीतर लोहे का एक संदिग्ध और भारी सामान देखा।
जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर सुरक्षा घेरा बनाया और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। विशेषज्ञों द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद यह स्पष्ट हुआ कि यह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का खाली खोल है। जिसमें वर्तमान में कोई सक्रिय विस्फोटक सामग्री मौजूद नहीं थी। पुलिस अब इस बिंदु पर विस्तृत जांच कर रही है कि इतनी संवेदनशील सैन्य सामग्री आखिर इस तरह खुले नाले में कैसे पहुंची।
फिर सुर्खियों में आया खजरी खिरिया विस्फोट कांड-
नाले में बम का खोल मिलने के बाद एक फिर खजरी खिरिया में हुआ विस्फोट कांड सुर्खियों में आ गया। उल्लेखनीय है कि 25 मई 2024 को खजरी खिरिया स्थित एक मेटल गोदाम में हुए भीषण धमाकों से जुड़ा हुआ था। उस समय हुए सिलसिलेवार विस्फोटों की गूंज लगभग 10 किमी दूर तक महसूस की गई थी। इस भीषण दुर्घटना में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी और गोदाम पूरी तरह जमींदोज हो गया था। जांच में पाया गया था कि शमीम कबाड़ी के गोदाम में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री और सैन्य कबाड़ का भारी मात्रा में भंडारण किया गया था।





Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



