Breaking News

जबलपुर गढ़ा में सुरक्षा गार्ड की हत्या:जबलपुर में जन्माष्टमी के कार्यक्रम से घर लौट रहे युवक के कान काट, धारदार हथियार से किया हमला, मौत

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

जबलपुर गढ़ा में सुरक्षा गार्ड की हत्या:जबलपुर में जन्माष्टमी के कार्यक्रम से घर लौट रहे युवक के कान काट, धारदार हथियार से किया हमला, मौत

By manu Mishra shramveerbharat news 21,8,2022

जबलपुर गढ़ा में सुरक्षा गार्ड की हत्या:जबलपुर में जन्माष्टमी के कार्यक्रम से घर लौट रहे युवक के कान काट, धारदार हथियार से किया हमला, मौत

मृतक श्रीकांत दाहिया, इनसेट में जीवित अवस्था का चित्र।

जबलपुर में गढ़ा के बजरंग नगर में सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले युवक के कान काटे, फिर धारदार हथियार से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। दरअसल नेहरू नगर अपेक्स हॉस्पिटल निवासी मृतक श्रीकांत दाहिया डॉक्टर कॉलोनी में नेहरू नगर स्थित बंगले में चौकीदार का कार्य करता था।

जबलपुर गढ़ा में सुरक्षा गार्ड की हत्या:जबलपुर में जन्माष्टमी के कार्यक्रम से घर लौट रहे युवक के कान काट, धारदार हथियार से किया हमला, मौत

पीएम के बाद परिवार को सौंपा गया शव।

See also  मैं   भाई बोल रहा हूँ  मुंबई  से :डेढ़ करोड़ रुपए दो, नही तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को खत्म कर देंगे, मार्बल कारोबारी को मिली धमकी

जानकारी के मुताबिक मृतक नौकरी से घर लौटा था। तभी रास्ते में अचानक दोस्तों का फोन आया। जिसके बाद वह पहले मेडिकल में चल रहे जन्माष्टमी के कार्यक्रम में पहुंचा था। फिर घर लौटने के दौरान देर रात मृतक अपने एक अन्य दोस्त निब्बू के साथ दोस्तों से मिलने गढ़ा, बजरंग नगर पहुंचा था। इसी दौरान दोनों की बहस किसी अन्य एक युवक से होने लगी। विवाद को बढ़ते देख कुछ युवक और मौके पर पहुंचे। और धारदार हथियार से हमला कर मृतक श्रीकांत को घायल कर दिया। जिसके बाद युवकों ने मृतक के कान काटे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। साथ ही मृतक के दोस्त निब्बू पर भी हमला कर दिया।

See also  थाना मदनमहल अंतर्गत वृद्धा की हुई सनसनीखेज अंधी हत्या का खुलासा By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur MP लूट करने के इरादे से किराये का कमरा लेने के बहाने घर में घुसकर की थी वृद्धा की हत्या, दोनो हत्यारे गिरफ्तार, साढे पॉच तोला वजनी सोने के एवं चांदी के जेवर , नगदी रूपये तथा घटना में प्रयुक्त हथोडी एवं मोटर सायकिल जप्त*

अस्पताल में तोड़ा दम

वहीं घायल अवस्था में युवक को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान श्रीकांत दाहिया को मृत घोषित कर दिया। जिसका पीएम आज सुबह किया गया। गढ़ा पुलिस के पास घटनास्थल से कुछ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं। जिसमें कुछ संदिग्ध युवक नजर आए हैं। जिन्हें पुलिस ने अभिरक्षा में लिया हैं, जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं एक युवक फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights