घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो मे गैस भरते 2 आरोपी पकडे गये, 7 घरेलू गैस सिलेण्डर , 2 इलेक्ट्रानिक तौल कांटा, 2 इलेक्ट्रिक पम्प तथा गैस बिक्री के 720 रूपये जप्त
By manu Mishra 27July 2022
थाना प्रभारी हनुमानताल श्री उमेश गोल्हानी ने बताया कि दिनांक 26-7-22 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दीपक चौधरी ंिसंधी केम्प में अवैध रूप से आटो में गैस रिफलिंग कर रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जंहा मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति घरेलू उपयोग के गैस सिलेण्डर से मशीन द्वारा खतरनाक तरीके से ज्वलनशील पदार्थ एलपीजी गैस केा आटो में भरते हुये दिखा, आटेा चालक पुलिस को देखकर भाग गया। गैस रिफलिंग करने वाले व्यक्ति केा घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने नाम पता पूछने पर अपना दीपक चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी फकीरचंद का अखाड़ा बाबा टोला बताया जिसके कब्जे से 3 घरेल गैस सिलेण्डर जिनमें 2 भरे हुये, 1 खाली है, 1 इलेक्ट्रानिक तौल कांटा, 1 इलेक्ट्रिक पम्प तथा गैस बिक्री के 340 रूपये जप्त किये गये ।
X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); a X
इसी प्रकार 26-7-22 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि राजा खटीक नाम का व्यक्ति बकरा मार्केट खटीक मोहल्ला में अवैध रूप से आटो में गैस रिफलिंग कर रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति घरेलू उपयोग के गैस सिलेण्डर से मशीन द्वारा खतरनाक तरीके से ज्वलनशील पदार्थ एलपीजी गैस केा आटो में भरते हुये दिखा, आटेा चालक पुलिस को देखकर भाग गया। गैस रिफलिंग करने वाले व्यक्ति केा घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने नाम पता पूछने पर अपना राजा खटीक उम्र 39 वर्ष निवासी भानतलैया बकरा मार्केट, हनुमानताल बताया जिसके कब्जे से एच पी कम्पनी के 4 गैस सिलेण्डर जिनमें 2 भरे हुये, 2 खाली है, 1 इलेक्ट्रानिक तौल कांटा, 1 इलेक्ट्रिक पम्प तथा गैस बिक्री के 380 रूपये जप्त किये गये ।
दोनों आरोपियों द्वारा घरेलू उपयोग की एलपीजी गैस सिलेण्डर से गैस असुरक्षित एवं खतरनाक तरीके से आटो में भरना पाया जाने से आरोपी दीपक चौधरी एवं राजा खटीक के विरूद्ध पृथक पृथक धारा 285 भादवि एवं 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण विवेचना में लिया गया है ।
*उल्लेखनीय भूमिका:–* घरेलू गैस सिलेंडर से अवैध रूप से रिफिलिंग कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह प्रधान आरक्षक महेंद्र शुक्ला, अजय डबराल, रामजी पांडे एवं आरक्षक बृजेश, गौरव की सराहनीय भूमिका रही।






Users Today : 3
Users This Month : 213
Total Users : 237071
Views Today : 3
Views This Month : 328
Total views : 59806



