Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कब थमेगा कोरोना का कहर? अमेरिका में 70 हजार से ज्यादा मौतें, एक दिन में 2,333 की गई जान

वाशिंगटन |             
अमेरिका समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने कहर मचा रखा है। सिर्फ अमेरिका में पिछले 24 घंटे में दो हजार से ज्यादा की मौत हुई है। वहीं, अब तक अमेरिका में संक्रमण के चलते 70 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, अमेरिका में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 2,333 की मौत हुई। दुनियाभर में अब तक 2,55,176 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 36,90,863 लोग संक्रमित हुए हैं। सबसे ज्यादा असर अमेरिका और यूरोपीय देशों पर पड़ा है।

अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित : सर्वाधिक मौतें अमेरिका में हुई हैं जहां अब तक 70,761 लोग को जान गंवानी पड़ी है। वहां अब तक 12,21,655 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं। हालांकि, 1,89,164 लोग ठीक भी हो चुके हैं।इतनी ही नहीं, अब तक करीब 75 लाख से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है। ब्राजील में महामारी के 4075 नए मामलों आने से संक्रमितों की संख्या 1,08,620 हो गई, जबकि मृत्यु दर 6.9 प्रतिशत होने से मरने वालों की संख्या 7,367 हो गई है।

See also  गर्मी में पानी की समस्या से कंचन विहार के लोग त्रस्त Shramveerbharat By_manu Mishra May 17,2022
संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर मौजूद स्पेन में 2,50,561 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 25,613 की इससे मौत हो चुकी है। फ्रांस में 1,69,426 लोग संक्रमित हुए हैं और 25,201 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में 24 घंटों में कोई मामला नहीं आया। यहां 1,66,490 लोग संक्रमित हुए और 6,993 की मौत हो चुकी है।
ब्रिटेन मौतों में इटली से आगे : यूरोप में अब ब्रिटेन ने मौतों के मामले में इटली को पीछे छोड़ दिया है।वहां अब मृतकों की संख्या 29,427 हो गई है जबकि इटली में 29,315 लोगों ने अब तक जान गंवाई है। हालांकि संक्रमण में इटली 2,13,013 मामलों के साथ ब्रिटेन से आगे है जहां अब तक 1,94,990 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।सोमवार को इटली में करीब एक हजार मामले आए जबकि अब तक 85,231 मरीज ठीक हो चुके हैं।
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights