जिंदा पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में है बंद पति, वह प्रेमी संग लड़ा रही थी इश्क, जिंदा देख पुलिस भी रह गई भौंचक्की
बिहार के मोतिहारी मे एक पति पर अपनी पत्नि की हत्या का आरोप लगा. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. डेढ़ महीने बाद पत्नी प्रेमी संग मिली है.
मामला सुगौली थाना के निमुई गांव का है. जहां डेढ़ महीने पहले महिला के पिता सफी अहमद ने अपने दामाद शेख सद्दाम पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. तब सद्दाम के परिजनों ने कहा था कि उनका बेटा निर्दोष है. लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी और उसे जेल भेज दिया था. इसके बाद सद्दाम के परिजनों ने महिला के जिंदा होने का सबूत सामने ला दिया. तब मामले में बड़ा मोड़ आ गया है.
दरअसल नाजनीन खातून का किसी और से प्रेम प्रसंग था. इस वजह से वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी. इधर उसके परिजनों को लगा कि उसके दामाद ने उसकी बेटी की हत्या कर दी जिसके बाद उन्होंने दामाद के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज करा दिया. अब सद्दाम के परिजनों ने नाजनीन को ज़िंदा तलाश लिया है. नाजनीन अपने प्रेमी फैयाज के साथ मोतिहारी के अगरवा मुहल्ला में एक किराये के मकान में रह रही थी. पुलिस ने सद्दाम के परिजनों की सूचना के बाद मृत घोषित महिला को बरामद कर न्यायलय भेज दिया है






Users Today : 10
Users This Month : 62
Total Users : 234638
Views Today : 10
Views This Month : 81
Total views : 56737



