Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

Breaking news मकान का बिजली बिल 3400 करोड़ पिता पुत्री का बीपी बढ़ा:ऊर्जा मंत्री के शहर ग्वालियर में बड़ी लापरवाही; एक कर्मचारी बर्खास्त, एक सस्पेंड By manu Mishra 26July 2022

 Breaking news मकान का बिजली बिल 3400 करोड़ पिता पुत्री का बीपी बढ़ा:ऊर्जा मंत्री के शहर ग्वालियर में बड़ी लापरवाही; एक कर्मचारी बर्खास्त, एक सस्पेंड

By manu Mishra 26July 2022

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के शहर ग्वालियर में दो मंजिला मकान का बिजली बिल 3400 करोड़ से ज्यादा (34 अरब 19 करोड़ 53 लाख 25 हजार 293 रुपए) आया। मोबाइल पर बिल का मैसेज आते ही पहले तो परिवार को लगा कि कोई गड़बड़ होगी, लेकिन जब ऑनलाइन चेक किया तो यही रकम दिख रही थी। जिसके बाद मकान मालकिन महिला और उसके पिता का ब्लड प्रेशर बढ़ गया। दोनों को हॉस्पिटल ले जाना पड़ा।


विभाग ने जांच की तो पता चला कि बिजली कर्मचारी ने बिल की राशि में मीटर रीडिंग की जगह सर्विस नंबर भर दिया था। इसके बाद यह बिल जनरेट हुआ। अब घर का बिल घटाकर 1300 रुपए कर दिया गया है। इस गलती पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बड़ा एक्शन लिया। उन्होंने एक कर्मचारी को बर्खास्त, तो दूसरे को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही जूनियर इंजीनियर को नोटिस जारी किया है।

See also  सटोरियों कि जमानत का विरोध करने वाले फरियादी को धमकाने वाले फरार इनामी सटोरिये दिलीप खत्री, संजय खत्री, विवेक खत्री के पिता मुरलीधर खत्री पर प्रकरण दर्ज By pandit manu Mishra 10July 2022

X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X 

दामाद ने बताया- पत्नी और ससुर का बीपी बढ़ा

शहर के सिटी सेंटर मेट्रो टावर के पीछे शिव विहार कॉलोनी में एडवोकेट संजीव अपनी पत्नी और ससुर के साथ रहते हैं। घर का मीटर उनकी पत्नी प्रियंका गुप्ता के नाम पर है। प्रियंका गृहणी हैं। संजीव ने बताया कि पत्नी के मोबाइल पर पिछले हफ्ते मैसेज आया। इसमें इस बार का उनका बिजली बिल 34 अरब 19 करोड़ 53 लाख 25 हजार 293 रुपए का बताया गया। बिल देखते ही पत्नी और ससुर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का BP बढ़ गया। ससुर हार्ट पेशेंट हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

See also  जेल से भागने की कोशिश करे कैदी तो गोली मार दो: एडीजी

इस मकान का बिल 3400 करोड़ से ज्यादा आया।


बिजली कंपनी ने अपनी गलती मानी

संजीव ने बताया कि 30 जुलाई तक बिल भरना था, नहीं तो पेनाल्टी भी लगनी थी। इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के कई चक्कर लगाए। अफसरों को अपनी बात समझाई। बिजली विभाग के अफसरों ने भी गलती मानी और करेक्शन कराया। बिजली कंपनी ने तो इसे मानवीय भूल बता दिया, लेकिन इससे हमारे घर के लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

ऑनलाइन बिल इस तरह 34 अरब से ज्यादा का दिख रहा था।

बिजली कंपनी ने दी सफाई

बिजली कंपनी के महाप्रबंधक नितिन मांगलिक का कहना है कि यह एक मानवीय भूल है। इसे सुधारा जा चुका है। गलती करने वाले APO को बर्खास्त कर दिया गया है। असिस्टेंट रेवेन्यू ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया गया है। जूनियर इंजीनियर को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। गलती हुई है, तो एक्शन लिया गया है।

See also  satna: दोस्त को बचाने में नहर में कूदे युवक की मौत, दोस्त की तलाश में जुटी पुलिस

उपभोक्ता को मिला 34 अरब का बिल कुछ इस तरह का था।

ऊर्जा मंत्री बोले- गलती को तुरंत सुधारा

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का कहना है कि गलती हुई है, इसे तत्काल सुधारा गया है। कार्रवाई भी की जा रही है। हमने कितनी जल्दी गलती को सुधारा गया, उसे सभी देखिए।


शिकायत के बाद बिल में सुधार कर उसे 1358 रुपए का कर दिया गया।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights