Breaking News

घर की सीमेंट सीट तोडकर अंदर घुसकर मोबाईल सिलेण्डर एवं नगदी रूपये चुराने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, चुराये हुये 2 मोबाईल एवं 2 सिलेण्डर जप्त By manu Mishra 25July2022

घर की सीमेंट सीट तोडकर अंदर घुसकर मोबाईल सिलेण्डर एवं नगदी रूपये चुराने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, चुराये हुये 2 मोबाईल एवं 2 सिलेण्डर जप्त

By manu Mishra 25July2022

        

घर की सीमेंट सीट तोडकर अंदर घुसकर मोबाईल सिलेण्डर एवं नगदी रूपये चुराने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, चुराये हुये 2 मोबाईल एवं 2 सिलेण्डर जप्त By manu Mishra 25July2022
प्रतीकात्मक फोटो

 Jabalpur थाना प्रभारी घमापुर श्री मनीष कुमार ने बताया कि दिनांक 23-7-22 की शाम रमेश सेन उम्र 33 वर्ष निवासी सिद्धबाबा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सैल्यून का काम करता है दिनांक 18-7-22 की रात लगभग 11 बजे खाना खाकर परिवार सहित घर में सो गया था दिनांक 19-7-22 की सुवह लगभग 6 बजे उठकर देखा तो मकान के ऊपर सीमेण्ट की लगी हुयी सीट निकली थी वह अपने घर का सामान चैक किया तो किचिन में रखे 2 इण्डेन गैस सिलेण्डर, 1 सेमसंग कम्पनी, 1 रियलमी कम्पनी के मोबाइल तथा लोवर एवं पेंट में रखे नगदी रूपये गायब थे कोई अज्ञात चोर उसके घर की सीट को तोड़कर अंदर घुसकर कुल लगभग 9 हजार रूपये की चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  SP के आदेश पर सोशल मीडिया में एक बच्चे के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल होने पर6वीं वाहिनी वि.स. बल जबलपुर में पदस्थ आरक्षक अशोक थापा के विरूद्ध थाना रांझी में प्रकरण दर्ज

    X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X         

दौरान पतासाजी के ज्ञात हुआ कि शक्ति उर्फ कल्लू जो पूर्व में नकबजनी के प्रकरण मे पकड़ा गया था रात्रि मे सि़द्धबाबा मे घूमते हुये दिखा था। शक्ति उर्फ कल्लू के बम्बादेवी के पास खडे होने की सूचना पर दबिश देते हुये शक्ति उर्फ कल्लू राजपूत को पकडा एवं थाने लाकर सघन पूछताछ की गयी तो शक्ति उर्फ कल्लू राजपूत ने अपने साथी लवकुश दाहिया एवं सूरज सिंह के साथ मिलकर सिद्धबाबा मे चोरी करना स्वीकार करते हुये चुराये हुये दोनो सिलेण्डर में से एक लवकुश एवं एक सूरज सिंह द्वारा तथा 2 मोबाईल स्वयं रख लेना तथा नगद 2 हजार रूपये खर्च कर देना बताया। लवकुश दाहिया एवं सूरज सिंह को अभिरक्षा में लेते हुये तीनों आरोपियेां की निशादेही पर चुराये हुये 2 मोबाईल एवं 2 सिलेण्डर जप्त करते हुये तीनों आरोपियों शक्ति उर्फ कल्लू पिता स्व. चन्द्रशेखर राजपूत 28 वर्ष निवासी  साहू मोहल्ला थाना घमापुर एवं लवकुश पिता ब्रजेश दाहिया 28 वर्ष निवासी  बेगम चौक बल्दीकोरी की दफाई घमापुर तथा सूरज पिता शंकर सिंह राजपूत 21 वर्ष निवासी  करिया पाथर मरघटाई थाना घमापुर को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये जेल भेज दिया गया।

See also  📜 दैनिक पंचांग 📜

 *उल्लेखनीय भूमिका-* तीनों नकबजनों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान जप्त करने में  उप निरीक्षक रामकुमार मार्को, उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक राकेश सिंह, आरक्षक प्रदीप नाईक की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights