Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

ब्रेकिंग न्यूज़ विक्की-कटरीना को मिली जान से मारने की धमकी:एक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, कहा- कई दिनों से परेशान किया जा रहा था By manu Mishra 25 July 2022

ब्रेकिंग न्यूज़ विक्की-कटरीना को मिली जान से मारने की धमकी:एक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, कहा- कई दिनों से परेशान किया जा रहा था

By manu Mishra 25 July 2022

विक्की-कटरीना को मिली जान से मारने की धमकी:एक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, कहा- कई दिनों से परेशान किया जा रहा था By manu Mishra 25 July 2022

विक्की-कटरीना को मिली जान से मारने की धमकी:एक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, कहा- कई दिनों से परेशान किया जा रहा था By manu Mishra 25 July 2022


एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी मिली है। एक्टर ने अपने मैनेजर के जरिए रविवार शाम मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। विक्की का कहना है कि एक व्यक्ति उनकी पत्नी कटरीना को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा है। उसने मुझे भी जान से मारने की धमकी दी है।

X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X 

विक्की ने शिकायत में कहा है कि ये धमकी और स्टॉकिंग का सिलसिला पिछले कई दिनों से किया जा रहा था। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं कैटरीना और विकी कौशल को धमकी देने के मामले में मनविंदर सिंह नाम के शख्स को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

See also  मुन्नाभाई बैठाकर फर्जीवाड़ा करने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी होगी निरस्त

विक-कैट ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में शादी की थी।

सलमान खान को भी मिली थी धमकी

कुछ दिनों पहले सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। दरअसल, ये पूरा मामला 5 जून की सुबह तब सामने आया था जब सलमान के पिता सलीम वॉक पर निकले थे। सैर के बाद सलीम खान को अज्ञात पत्र मिला था, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। लेटर में लिखा था तेरा मूसेवाला जैसा हाल बना देंगे सलमान खान।


सलमान को धमकी वाला लेटर खुद लॉरेंस ने लिखा:गिरफ्तार शूटर सौरभ महाकाल का दावा- यह चिट्‌ठी गोल्डी बराड़ ने सलीम खान को थमाई

See also  फिल्म फिलौरी का ट्रेलर रिलीज, भूत बनी अनुष्का


कटरीना सलमान खान के साथ आएंगी नजर

कटरीना और विक्की ने पिछले साल 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी की थी। दोनों 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वे ‘फोन भूत’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ दिखाई देंगी।


वहीं, विक्की की बात करें तो वो इन दिनों सारा अली खान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रोडक्शन नंबर 25’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा विक्की जल्द ही ‘गोविंदा नाम मेरा’, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ और डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की अगली अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  अनन्या को याद आए अपने बचपन के दिन, टूटे दांत दिखाते हुए शेयर की PHOTO
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights